गुरुवार, 27 अक्तूबर 2022

राम नाम सत्य है, अर्थी पर रखा शख्स उठ खड़ा हुआ

राम नाम सत्य है, अर्थी पर रखा शख्स उठ खड़ा हुआ

कविता गर्ग 

मुंबई। महाराष्ट्र के अकोला जिले का रहने एक युवक कई दिनों से बीमार चल रहा था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ती ही गई। इलाज के ही दौरान डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन उसको अर्थी पर लिटाकर श्मशान ले जा रहे थे। राम नाम सत्य है… कहा जा रहा था। तभी अचानक अर्थी हिलने लगी। अर्थी को हिलते देख लोग घबरा गए और पास में स्थित गांव के मंदिर के सीढ़ियों पर ग्रामीण अर्थी रखी दिए। थोड़ी देर बाद अर्थी पर रखा शख्स उठ खड़ा हुआ।

ये युवक अकोला जिले के पातुर तालुका के विवरा गांव का रहने वाला है। और ये घटना बीते बुधवार को हुई। इस युवक का नाम प्रशांत मेशरे है। प्रशांत पेशे से होमगार्ड है। पिछले कुछ दिनों से तबियत बिगड़ने पर उसके परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डाक्टरों ने घोषित किया मृत, अर्थी से उठ खड़ा हुआ शख्स
दरअसल, युवक की नसें रूक गई थीं। नस चोकअप होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 25 साल की उम्र में परिवार का सदस्य खो जाने का परिजनों को बेहद दुख हुआ। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। यह सोचकर कि होनी को कौन टाल सकता है यही सोचकर परिजनों ने उसके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी थी।

जमा होने लगी गांव वालों की भीड़
जिस युवक की अर्थी तैयार हो चुकी थी। लोग उसके अर्थी को कांधे पर ले जा रहे थे। राम नाम सत्य है… कह रहे थे। लेकिन कहां गांव और परिवार वालों ने सोचा था कि ये नौजवान अर्थी से उठ खड़ा हो जाएगा। कफन से लपटा युवक को उठ खड़ा देख गांव वालों के लिए चमत्कार से कम नहीं था। यह चमत्कार जंगल में आग की तरह फैल गई। आस पास के भी गांव के लोगों को जब पता हुई तो वो सब भी आ पहुंचे। भीड़ लग गई। भीड़ अनियंत्रित हो गई। नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाया गया। आखिर गांव चर्चा ये हो गई कि युवक के शरीर में देवी आ गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...