सोमवार, 10 अक्तूबर 2022

मोदी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे

मोदी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे

अविनाश श्रीवास्तव 

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को एकसाथ आना होगा, जो कोई साथ नहीं आएगा देश उसे माफ नहीं करेगा। बता दें कि लालू राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के लगातार 12वीं बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए है।

भाजपा ने बनाया पूरे देश में सांप्रदायिक माहौल...

आरजीडी की बैठक में लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देंगे। साथ ही मोदी सरकार को मूली की तरह उखाड़ फेकेंगे। भाजपा ने पूरे देश में पूरे समाज को सांप्रदायिक बना दिया है।

हम खड़े हेाते है तो ईडी और सीबीआई का छापा लगवा दिया जाता है’...

लालू ने कहा कि तमाम राजनीतिक दल को एकजूट होना होगा। अगर कोई नहीं आता है तो उसे देश माफ नहीं करेगा। सभी को एक करने की दिशा में कदम बढ़ाया तो सीबीआई का छापा शुरू हो गया। कभी ईडी की छापेमारी करा दी जाती है।

मुलायम सिंह को किया यादव...

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। लालू यादव ने मुलायम सिंह को भी याद करते हुए कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) और शरद यादव ने सदन को लड़ाकू बनाया। भाजपा ने इमरजेंसी माहौल बना दिया है। आरएसएस के सिद्धांत को देश में लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने से महंगाई चरम पर है। आमलोग परेशान है।

मुलायम के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे तेजस्वी...

मुलायम सिंह यादव के निधन पर लालू यादव ने गहरा शोक जताया है। लालू यादव 11 अक्तूबर को इलाज के लिए सिंगापुर जा रहे हैं। लालू यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में उनके बेटे तेजस्वी यादव शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...