शुक्रवार, 28 अक्तूबर 2022

लखनऊ में 110 स्‍थानों पर छठ पर्व का आयोजन

लखनऊ में 110 स्‍थानों पर छठ पर्व का आयोजन 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। छठ पूजा कार्तिक माह की शुक्ल-पक्ष को की जाती है, इस बार छठ पूजा 30 अक्टूबर को है। लखनऊ इसके लिए सज कर तैयार हो चुका है। लखनऊ में छठ पूजा का सबसे बड़ा आयोजन लक्ष्मण मेला मैदान पर होता है। यही वजह है कि इन दिनों लक्ष्मण मेला मैदान पर तैयारियां जोरों पर हैं। लोग अपने नाम से पिंडिया बनवा रहे हैं और उस पर अपना नाम लिखवा रहे हैं। कई लोग पिंडियों की बुकिंग भी कर रहे हैं। बता दें कि लखनऊ में 110 स्‍थानों पर छठ पर्व का आयोजन होगा। इस दौरान सीएम योगी भी लक्ष्मण मेला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शुक्रवार से नहाए खाए के साथ छठ पूजा का महापर्व शुरू हो गया है, जिसमें पूरे परिवार के साथ स्नान करने के बाद शुद्ध शाकाहारी भोजन खाया जाता है। इसके बाद 29 तारीख को खरना होगा, जिसमें प्रसाद बनाया जाता है और व्रत शुरू किया जाता है। जबकि 30 तारीख को संध्या अर्घ्य होगा। इस दौरान डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया जाता है और रात भर गोमती नदी के किनारे यानी लक्ष्मण मेला मैदान पर अपनी अपनी पिंडियों के पास परिवार समेत लोग बैठ कर रात भर छठी मईया के गीत गाते हैं। वहीं, 31 तारीख को उगते हुए सूर्य को जल देकर इस पूरे व्रत का समापन किया जाता है‌ इसमें महिलाएं 36 घंटे का व्रत रखती हैं और कमर तक के पानी में उतर कर सूर्य देवता को अर्घ्य देती हैं।

लखनऊ में 110 जगहों पर होगा आयोजन...
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि 30 तारीख को दोपहर 2 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम लक्ष्मण मेला पार्क पर शुरू हो जाएंगे। इस बार मुंबई से गायक सुरेश शुक्ला आ रहे हैं, जो कि छठी मईया के गीत गाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। लखनऊ में 110 जगहों पर इस पूजा का आयोजन किया जाएगा और लखनऊ में करीब 10 लाख लोग इस पूजा में शामिल होंगे। लक्ष्मण मेला पार्क में उन्होंने 1984 में पहली बार इस पूजा की लखनऊ में नींव रखी थी और इसी के बाद यह कारवां बढ़ता चला गया। उन्होंने बताया कि इसे महापर्व इसीलिए कहा जाता है। क्योंकि इसमें 36 घंटे का व्रत होता है और यह लगभग 4 दिन तक लगातार चलता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...