रविवार, 18 सितंबर 2022

वर्चस्व के लिए लेडी डान ने प्रहरी का हाथ तोड़ा

वर्चस्व के लिए लेडी डान ने प्रहरी का हाथ तोड़ा

दुष्यंत टीकम

रायपुर। सेंट्रल जेल में महिला जेल प्रहरी माधुरी वर्मा से मारपीट करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर महिला बंदी मोनिका सचदेव के खिलाफ गंज थाने की पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने मोनिका सचदेव को जिला बदर करने की तैयारी की है।   दरअसल, महिला सेंट्रल जेल में वर्चस्व जमाने के लिए शुक्रवार की सुबह महिला बंदी मोनिका सचदेव ने प्रहरी माधुरी वर्मा से विवाद कर लिया। मोनिका ने दहशत पैदा करने के लिए माधुरी की पिटाई कर धक्का देकर गिरा दिया। घटना में माधुरी के सिर में चोट आई है। जेल में अपना वर्चस्व जमाने के लिए मोनिका दूसरी महिला बंदियों से अक्सर विवाद करती है। बैरनबाजार ओसीएम चौक की हिस्ट्रीशीटर मोनिका सचदेव की बहन भी हिस्ट्रीशीटर है। अभी वह हत्या के आरोप में जेल में बंद है। उसके खिलाफ थाने में कई केस दर्ज हैं। 10 साल से उसे निगरानी सूची में रखा गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...