बुधवार, 3 अगस्त 2022

नगर निगम में छापा, आय से अधिक संपत्ति उजागर की

नगर निगम में छापा, आय से अधिक संपत्ति उजागर की

मनोज सिंह ठाकुर 

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की टीम ने नगर निगम में पदस्थ सहायक यंत्री के निवास पर छापे के दौरान आय से अधिक सम्पत्ति उजागर की है। ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजपूत के अनुसार नगर निगम जबलपुर में सहायक यंत्री के पद पर पदस्थ आदित्य शुक्ला के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच करवाने के बाद टीम ने उनके रतन नगर स्थित मकान में दबिश दी।

दबिश के दौरान टीम को रतन नगर स्थित 3900 वर्गफुट स्थित आलीशान मकान, रतन नगर स्थित 1500 वर्ग पैतृक मकान का नवीन आलीशान निर्माण, तीन चौपहिया वाहन, बुलेट व स्कूटी सहित बैंक में 6 लाख 40 हजार रूपये के दस्तावेज मिले है। सूत्रों के अनुसार इसके अलावा 15 लाख रूपये के सोने तथा तीन लाख रूपये के चांदी के जेवरात मिले है। इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया में एक लॉकर मिला है, जिसे खोला नहीं गया है। मकान का मूल्यांकन पीडल्यूडी से करवाया गया है, जिसका प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में सहायक यंत्री के पास आय से 206 गुना संपत्ति मिली है। ईओडब्ल्यू ने सहायक यंत्री के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...