गुरुवार, 25 अगस्त 2022

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में साहा की जगह लेंगे, भट्टाचार्य

प्रदेश अध्यक्ष के रूप में साहा की जगह लेंगे, भट्टाचार्य

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को राजीव भट्टाचार्य को पार्टी की त्रिपुरा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह अभी तक प्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। भट्टाचार्य प्रदेश अध्यक्ष के रूप में माणिक साहा की जगह लेंगे। वर्ष 2020 में भाजपा ने साहा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इसी साल मई महीने में विप्लब देब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था। तब से वह मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।

पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भट्टाचार्य को उनके सांगठनिक कौशल के लिए जाना जाता है। वह प्रदेश इकाई में कोषाध्यक्ष और महासचिव के पद पर भी रह चुके हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब देब का करीबी माना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...