बुधवार, 10 अगस्त 2022

'तिरंगे की कीमत' वसूले जाने को शर्मनाक करार दिया 

'तिरंगे की कीमत' वसूले जाने को शर्मनाक करार दिया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली/पीलीभीत। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में केंद्र सरकार की ओर से मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने अपनी ही सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ का उत्सव गरीबों पर ही बोझ बन जाए, तो यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। उन्होंने गरीबों का निवाला छीनकर तिरंगे की कीमत वसूले जाने को शर्मनाक करार दिया है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ का मनाया जा रहा उत्सव यदि गरीबों पर ही बोझ बन जाए तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

उन्होंने कहा है कि राशनकार्ड धारकों को या तो तिरंगा खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है अथवा तिरंगे के बदले उनके हिस्से का राशन काटा जा रहा है। भाजपा सांसद वरूण गांधी ने कहा है कि हर भारतीय के हृदय के भीतर बसने वाले तिरंगे की कीमत गरीब का निवाला छीनकर वसूलना अत्यंत खतरनाक है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की ओर से देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर घर तिरंगा अभियान केंद्र की ओर से लांच किया गया है। इस दौरान घरों पर लगने वाले तिरंगे की कीमत राशन कार्ड धारकों से वसूले जाने के आरोप अब बीजेपी सांसद ने लगाए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...