सोमवार, 8 अगस्त 2022

अध्यक्षता व संचालन में बैठक आयोजित: सभा 

अध्यक्षता व संचालन में बैठक आयोजित: सभा 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की एक बैठक मोहल्ला लाजपत राय नगर में स्थित पंडित विपिन शास्त्री के आवास पर पंडित बृजेश कुमार चौबे की अध्यक्षता में एवं संजय कौशिक के संचालन में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष पंकज शर्मा ने पंडित विपिन शास्त्री को प्रदेश सचिव व अरविंद कौशिक को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। जिससे वहां उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों मैं खुशी की लहर दौड़ गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पधारे संरक्षक सत्य देव शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष पंकज शर्मा प्रदेश सचिव विपिन शास्त्री नव युक्त शामली जिला अध्यक्ष अरविंद कौशिक का ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगो द्वारा फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। उसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष पंकज शर्मा ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर मीटिंग का शुभारंभ का कराया।

सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने व समाज को संगठित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सत्यदेव शर्मा, पंकज शर्मा, अरविंद कौशिक, विपिन शास्त्री, नीरज शर्मा, संजय कौशिक, सुमित कौशिक, अनुज शर्मा, बृजेश कुमार चौबे, लोकेंद्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा ,शिवदत्त शर्मा, प्रदीप शर्मा, संजय कौशिक, रजत भारद्वाज, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...