शनिवार, 16 जुलाई 2022

'मंकीपॉक्स' की एंट्री, केंद्र सरकार अलर्ट हुईं

'मंकीपॉक्स' की एंट्री, केंद्र सरकार अलर्ट हुईं
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। घातक कोरोना वायरस ने अभीतक पूरी तरह से पीछा नहीं छोड़ा है और ऐसे में अब इसके साथ एक और नई बीमारी भारत में एंट्री कर गई है। बताया जा रहा है कि, केरल में 'मंकीपॉक्स' वायरस का एक मामला सामने आया है। मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया शख्स हाल ही में UAE से लौटा था। फिलहाल उक्त शख्स को अस्पताल में भर्ती किया गया है और उसका इलाज किया जा रहा है। संक्रमित शख्स की हालत अभी स्थिर है। इसके साथ ही इस शख्स के संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी निकाली जा रही है। आपको बतादें कि, 'मंकीपॉक्स' वायरस भारत तो अभी आया है। इससे पहले यह दुनिया के अन्य कई देशों में फैल चुका है।
इधर, भारत में 'मंकीपॉक्स' वायरस की एंट्री को देखते हुए अब केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है साथ ही केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को भी इसे लेकर अलर्ट और सक्रिय रहने को कहा है। केंद्र ने सभी राज्यों से कहा है कि सभी संदिग्ध मामलों की जांच हो, टेस्ट किए जाएं और निगरानी बढ़ाई जाए। इसके साथ ही इसे लेकर इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए। इधर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने 'मंकीपॉक्स' वायरस को लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दी है। जिसमें यह बताया गया है कि 'मंकीपॉक्स' वायरस के लक्षण क्या हैं और इससे खुद का बचाव कैसे करना है।
आइए मंकीपॉक्‍स के लक्षणों, बचाव के बारे में जानते हैं।
बीमार लोगों के संपर्क में आने से बचें, उनके द्वारा उपयोग की जा रही चीज से भी दूरी रखें
त्वचा के घावों-दाने या जननांग पर घावों-दाने वाले लोगों के संपर्क में आने बचें।
जानवरों के संपर्क आने से बचें, खासकर मृत या जीवित/संक्रमित जंगली जानवरों के... चूहे, गिलहरी, बन्दर, जैसे जानवरों के साथ संपर्क न रखें।
जानवरों के मांस का उपयोग न करें, अफ्रीका के जंगली जानवरों से प्राप्त उत्पादों (क्रीम, लोशन, पाउडर) के उपयोग से बचें
लक्षण क्या होंगे।
'मंकीपॉक्स' वायरस में बुखार चढ़ता है और शरीर दर्द से टूटता है। अगर बुखार के साथ शरीर पर रैशेज/दाने पड़ना शुरू हो जाएं तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
अगर आप वहां रहे हैं जहां मंकीपॉक्स वायरस का केस आया है तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें
अगर आप किसी ऐसे ऐसे व्यक्ति के संपर्क में थे जिसे मंकीपॉक्स हो सकता था तो भी तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
मंकीपॉक्स संक्रमित व्यक्ति के करीब जाने से फैलता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...