बुधवार, 13 जुलाई 2022

कानपुर: सावन का महीना शुरू, 4 बजे से कपाट खुलेंगे

कानपुर: सावन का महीना शुरू, 4 बजे से कपाट खुलेंगे 

संदीप मिश्र
कानपुर। सावन का महीना बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रहा है। सावन के पहले दिन भक्तों के लिए कानपुर में सुबह 4 बजे से कपाट खुल जाएंगे। सभी शिवालयों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। इस बार भक्त अपने भगवान का जलाभिषेक कर छू सकेंगे। कोविड के चलते शिवलिंग को स्पर्श करना बीते साल भी प्रतिबंधित था।
सुबह 4 बजे होगी आरती...
सभी शिवालयों में पट सुबह 4 बजे मंगला आरती के बाद खोल दिए जाएंगे। इसके बाद पूरा दिन भक्त दर्शन कर सकेंगे। दोपहर आरती व भोग के लिए जरूर कुछ देर पट बंद रहेंगे। इसके बाद भक्त रात 10 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। वहीं गंगा घाटों को भी सजाया जा रहा है।
मंदिर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लेन बनाई जाएगी। मंदिर में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लेन बनाई जाएगी।
परमट मंदिर में सावन में रोजाना लाखों भक्त आते हैं। इस बार मंदिर में आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते हो सकते हैं। हालांकि इस पर अभी पुलिस-प्रशासन विचार कर रहा है। वहीं मंदिर में सीआरपीएफ और पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरों के साथ कंट्रोल रूम बनाया गया है। मजिस्ट्रेट भी तैनात होंगे।
कानपुर के प्रमुख शिवालय आनंदेश्वर मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, बलखंडेश्वर मंदिर, जागेश्वर मंदिर, खेरेश्वर मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...