सोमवार, 11 जुलाई 2022

हाउस टैक्स वसूलने के लिए कार्रवाई तेज की: निगम

हाउस टैक्स वसूलने के लिए कार्रवाई तेज की: निगम  

अश्वनी उपाध्याय  
गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम ने हाउस टैक्स वसूलने के लिए अब छोटे-बड़े सभी बकाएदारों पर कार्रवाई तेज कर दी है। नगर निगम गृह कर वसूलने के लिए लोगों को लगातार नोटिस भेज रही है। नगर निगम की तरफ से अभी तक तकरीबन सवा लाख नोटिस भेजा जा चुका है, लेकिन, बड़ी संख्या में गलत नोटिस भेजे जाने से लोग परेशान हैं। लोगों को हैरानी इस बात की हो रही है कि उन्हें एक लाख से पांच लाख रुपये तक हाउस टैक्स के नोटिस मिल रहे हैं। नगर निगम का साफ कहना है कि बकाएदारों ने कई बार नोटिस के बाद भी टैक्‍स जमा नहीं कराया है। इसलिए अब उनकी संपत्तियां सील की जाएंगी।
आपको बता दें कि शहर के 100 वार्ड हैं और कुछ साल पहले तक तकरीबन 3.86 लाख करदाता थे, लेकिन बड़ी संख्या में दुकान, मकान और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी अब सर्वे के बाद हाउस टैक्स के दायरे में लाया गया है। इस तरह शहर में अब 5.86 लख से ज्यादा करदाता हो गए हैं। नए करदातों को अब निगम की तरफ से नोटिस भेजा जा रहा है।

हाउस टैक्स वसूलने को लेकर गाजियाबाद में शुरू हुई बड़ी कार्रवाई...

ऐसे में जिन लोगों को नोटिस मिला है, उनकी शिकायत है कि मकान और दुकान के क्षेत्र के हिसाब से ज्यादा बिल भेजा गया है। इन लोगों को आरोप है कि नगर निगम किस आधार पर बिल भेजा है, इसका पता नहीं चल पा रहा है। ऐसे में परेशान लोग अब निगम का चक्कर काट रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि अधिकारी शिकायत लेकर रख लेते हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है।
इधर गाजियाबाद के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजीव सिन्हा कहते हैं कि जिन लोगों को लगता है कि उनको ज्यादा बिल का नोटिस मिला है, वे लोग शिकायती पत्र दे कर नए सिरे से बिल का निर्धारण करा सकते हैं। इसके लिए उन लोगों को अपने दुकान, मकान या अन्य प्रतिष्ठान का रजिस्ट्री की कॉपी देनी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...