सोमवार, 27 जून 2022

राष्ट्रपति ठाकुर को फल एवं मिठाई निवेदित करेंगे

राष्ट्रपति ठाकुर को फल एवं मिठाई निवेदित करेंगे
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कुछ ही देर में ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन पहुंचने वाले हैं। कृष्णा कुटीर के समीप बनाए गए हेलीपैड पर राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर उतरेगी। यहां उनकी अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री वृंदावन पहुंच चुके हैं। इसके बाद राष्ट्रपति ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचेंगे। यहां वह करीब 40 मिनट रहेंगे। वह जब तक बांकेबिहारी मंदिर में रहेंगे, तब तक आम भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
राष्ट्रपति के स्वागत में किए गए विशेष इंतजाम  
राष्ट्रपति के स्वागत को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में खास इंतजाम किए गए हैं। रेड कारपेट बिछाया गया है। मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। राष्ट्रपति के मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही वेद मंत्रोच्चारण के मध्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद गर्भगृह के सामने वीआईपी गैलरी में आएंगे। पूजन में राष्ट्रपति जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी को इत्र, गुलाब, फल एवं मिठाई निवेदित करेंगे। ठाकुरजी देशी-विदेशी फूलों की छांव में विराजमान होकर दर्शन देंगे। 
छावनी बना वृंदावन 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा को लेकर वृंदावन को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। सोमवार की सुबह जिस मार्ग से राष्ट्रपति गुजरेंगे, उस मार्ग को रविवार रात को ही सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। एडीजी राजीव कृष्ण और आईजी नचिकेता झा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। एडीजी ने बताया कि रात में ही वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जब तक राष्ट्रपति वृंदावन रहेंगे। वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...