शुक्रवार, 3 जून 2022

'मंकीपॉक्स' जैसे लक्षण मिलने पर विभाग सतर्क हुआ

'मंकीपॉक्स' जैसे लक्षण मिलने पर विभाग सतर्क हुआ 

अश्वनी उपाध्याय             
गाजियाबाद। कई देशों में दहशत फैलाने वाले संक्रामक रोग मंकीपॉक्स ने गाजियाबाद में दस्तक दे दी है। शुक्रवार को आरडीसी राजनगर स्थित हर्ष ईएनटी क्लीनिक में पटना से कान के पर्दे का इलाज कराने को भर्ती हुई किशोरी में मंकीपॉक्स जैसे लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने टीम के साथ क्लीनिक में पहुंचकर मंकी पाक्स संदिग्ध मरीज का सैंपल लेकर पुणे की एनआइवी लैब को भेज दिया गया है। स्वजन को आइसोलेट करा दिया गया है। पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

मंकीपॉक्स...

वास्तव में मंकीपॉक्स चेचक की तरह होने वाला एक दुर्लभ वायरल संक्रमण है। यह पहली बार 1958 में अनुसंधान के लिए रखे गए बंदरों में खोजा गया था। क्योंकि, एक बार बंदर के बीच यह बीमारी फैली थी, इसलिए इसका नाम मंकीपॉक्स रखा गया। मानव में मंकीपॉक्स का पहला मामला 1970 में सामने आया था। यह रोग मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों में होता है। यह वायरस पाक्सविरिडे परिवार से संबंधित है। जिसमें चेचक रोग पैदा करने वाले वायरस भी शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...