गुरुवार, 9 जून 2022

8 वर्षों में 8 गुना बढ़ीं, भारत की ‘बायो इकोनॉमी’

8 वर्षों में 8 गुना बढ़ीं, भारत की ‘बायो इकोनॉमी’

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत की ‘बायो इकोनॉमी’ पिछले आठ वर्षों में आठ गुना बढ़ीं है और यह 10 अरब अमेरिकी डॉलर से 80 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई है। उन्होंने आगे कहा कि भारत जैव प्रौद्योगिकी के वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र में शीर्ष 10 देशों की श्रेणी में पहुंचने से बहुत दूर नहीं है।
मोदी ने बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले आठ वर्षों में देश में स्टार्टअप की संख्या कुछ सौ से बढ़कर 70,000 से अधिक हो गई है। उन्होंने इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। मोदी ने कहा कि ये 70,000 स्टार्टअप लगभग 60 विभिन्न उद्योगों से हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में हमारे आईटी पेशेवरों का भरोसा बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022, बायोटेक क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ आंदोलन को मजबूत करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...