सोमवार, 6 जून 2022

ई-रिक्शाओं का प्रतिबंधित क्षेत्र में शुभारंभ किया

ई-रिक्शाओं का प्रतिबंधित क्षेत्र में शुभारंभ किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में प्रतिबंधित क्षेत्र, जहां रिक्शाओं को प्रशासन ने प्रतिबंधित कर दिया था। वहां, आज सोमवार को एसपी ट्रैफिक कुलदीप कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिबंधित क्षेत्र में 30 ई-रिक्शा को चलाने की परमिशन व दिशा-निर्देश दिया। वही, शिव चौक से एसपी ट्रैफिक व व्यापारियों ने हरी झंडी दिखाकर ई-रिक्शाओं को प्रतिबंध क्षेत्र में चलाने का शुभारंभ किया।
इस दौरान मौके पर मौजूद ई रिक्शा चालकों में खुशी का माहौल दिखा उनकी मानें, तो पिछले कई दिनों से एसपी यातायात कुलदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर वह सुचारू रूप से चलाने के लिए जनपद मुजफ्फरनगर के हृदय स्थली शिव चौक भगत सिंह रोड और झांसी की रानी रोड मीनाक्षी चौक आदि मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शाओ का संचालन प्रतिबंधित था। इस दौरान व्यापारी व यातायात पुलिसकर्मियों के साथ कई बार परीक्षाओं के संचालन को लेकर तीखी बहस भी देखने को मिली थी।
आज जब प्रतिबंधित क्षेत्र से ई-रिक्शा ओं का संचालन किया जा रहा था, तो इस मौके पर व्यापारियों ने प्रशासन का धन्यवाद अदा किया। दरअसल, ई रिक्शाओं से शिव चौक क्षेत्र में अत्यधिक जाम लगने के कारण इस क्षेत्र में ई-रिक्शाओं के संचालन पर जिला प्रशासन ने प्रतिबन्ध लगा दिया था। जिससे आम लोंगो को बड़ी राहत मिली थी। लेकिन व्यापारियों को इससे नुकसान हो रहा था। क्योंकि, उनका मानना था कि ई-रिक्शा इस क्षेत्र में प्रतिबन्ध होने के कारण खरीदार उन तक नही आ पा रहे। जिसके चलते उनको आर्थिक हानी उठानी पड़ रही है। व्यापारियों के जबरदस्त दबाव के चलते बरहाल आज इस प्रतिबंध में छूट देते हुए ट्रेफिक एसपी द्वारा 30 ई-रिक्शाओ को इस क्षेत्र में आने जाने की परमिशन दे दी गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...