मंगलवार, 7 जून 2022

घोषणा: हिमाचल में 'आप' के प्रमुख होंगे, ठाकुर

घोषणा: हिमाचल में 'आप' के प्रमुख होंगे, ठाकुर

श्रीराम मौर्य       
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख सुरजीत ठाकुर होंगे। पार्टी नेता एवं दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेसवार्ता में यह घोषणा की। इस अवसर पर ठाकुर, जो सिरमौर से हैं, उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पारंपारिक रूप से कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी बारी-बारी से शासन करती रही हैं, आप आगामी विधानसभा चुनावों में खुद काे तीसरे विकल्प के रूप में पेश करेगी।
प्रेस वार्ता में मौजूद पार्टी की प्रदेश इकाई के सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि गांव स्तर पर पार्टी की ‘कमेटियां गठित की गई हैं और हर कमेटी में 10 लोग हैं। आप नेताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी प्रशासन का दिल्ली मॉडल अपनाया जायगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...