शनिवार, 25 जून 2022

शरीफा पोषक तत्वों से भरपूर, सेवन के फायदे

शरीफा पोषक तत्वों से भरपूर, सेवन के फायदे

सरस्वती उपाध्याय 
शरीफा पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इस फल में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर की उच्च मात्रा मौजूद होती है। शरीफा के सेवन से कई तरह के रोगों में लाभ होता है। आज के इस लेख में हम आपको शरीफा खाने के फायदे बताने जा रहे हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है‌। शरीफा में पर्याप्त मात्रा में कॉपर और डाइट्री फाइबर मौजूद होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनातें है। शरीफा भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है। इसके साथ ही, शरीफा में मौजूद मैग्नीशियम अपच और कब्ज जैसी पेट संबंधी समस्या को दूर करने में मदद करता है। आँखों की रोशनी के लिए शरीफा बहुत फायदेमंद होता है। शरीफा में विटामिन-सी और विटामिन-ए जैसे आवश्यक विटामिन मौजूद होते हैं। जो आँखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। 
इसके साथ ही शरीफे में राइबोफ्लेविन और विटामिन बी 12 होता है जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से लड़ता है और आंखों को तमाम समस्याओं से बचाता है। दिल की सेहत के लिए शरीफा बहुत फायदेमंद माना जाता है। शरीफा में मैग्नीशियम और पोटेशियम की अधिक मात्रा होती है जो दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए मैग्नीशियम और पोटेशियम बहुत फायदेमंद है। यह मांसपेशियों को रिलैक्स करने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते है। शरीफा में नियासिन और फाइबर मौजूद होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन बी 6, हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। शरीफा में विटामिन ए की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है जो घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। शरीफे का गूदा अल्सर और फोड़े के इलाज के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह न केवल घाव को जल्दी भरता है, बल्कि सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके साथ शरीफा का छिलका मसूड़ों के दर्द और दांतों की सड़न को रोकने में कारगर है। शरीफा एक नेचुरल एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। यह थकावट और कमजोरी को कम करने के साथ-साथ दिनभर के कामों के लिए ऊर्जा प्रदान करता है। शरीफे में मौजूद पोटेशियम मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है और रक्त की आपूर्ति में सुधार करके थकान को खत्म करता है। शरीफे में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो जोड़ों की सूजन कम करने में मदद करता है। गठिया के मरीजों के लिए शरीफा बहुत फायदेमंद होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...