बुधवार, 8 जून 2022

43 डिग्री सेल्सियस के आस-पास तापमान, पूर्वानुमान

43 डिग्री सेल्सियस के आस-पास तापमान, पूर्वानुमान

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। लेकिन, कुछ इलाकों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का पूर्वानुमान लगाया है। दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भीषण लू का प्रकोप था।
दिल्ली के 11 मौसम केंद्रों में से पांच में मंगलवार को लू की स्थिति दर्ज की गई थी। मौसम विशेषज्ञों ने मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की कमी और लगातार गर्म तथा शुष्क पश्चिमी हवाओं को मौजूदा गर्मी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...