सोमवार, 13 जून 2022

मुंबई: शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिलीं

मुंबई: शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिलीं 

कविता गर्ग 
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिल रहीं है। फिलहाल, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स करीब 3% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग और IT स्टॉक्स में है। ये 3% से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 1,119 पॉइंट की गिरावट के साथ 53,184 पर और निफ्टी 324 पॉइंट की गिरावट के साथ 15,877.55 पर खुला था। आज भारतीय रुपया 78.12 पर कारोबार कर रहा है। यह पिछले बार बंद से 0.48% कम है। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 78.14 पर खुला।

बाजार में गिरावट का कारण...
इस गिरावट के पीछे कारण ये हैं कि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बुरी तरह से टूटे थे। डाओ जोंस 880 अंक लुढ़ककर 31,392 पर बंद हुआ है। S&P 500 भी 3% और नैस्डेक में 3.5% की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा यूरोप के बाजार 2-3% लुढ़के। बात करें एशियन मार्केट की तो SGX Nifty में 300 पॉइंट से ज्यादा अंकों की गिरावट है। जापान, हॉन्गकन्ग और ताइवान के मार्केट करीब 2.5% टूटे हैं।
अमेरिकी बाजार के टूटने के पीछे की बड़ी वजह महंगाई दर है। यहां महंगाई 40 साल की ऊंचाई पर पहुंच गई है। 1981 के बाद यूएस में महंगाई दर मई में 8.6% पर पहुंची है। इससे फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा। इसके अलावा क्रूड ऑयल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ये अभी करीब 120 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।
रेलिगेयर ब्रोकिंग के वीपी – रिसर्चर अजीत मिश्रा ने कहा कि इस हफ्ते में बाजार में ज्यादा अस्थिरता रहेगी। अमेरिकी महंगाई दर के साथ साथ बाजार शुक्रवार को जारी किए फ्रैक्ट्री आउटपुट के डेटा पर रिएक्ट करेगा। इसके अलावा आज रिटेल महंगाई के आकंड़े आएंगे। वहीं यूएस फेड की बैठक का आउटकम 15 जून को आएगा। इन सभी चीजों को लेकर बाजार में अनिश्चितता का माहौल है।
जो स्टॉक्स आज न्यूज में हैं उनमें HDFC बैंक, कोल इंडिया, वेदांता, स्ट्राइड्स फार्मा, सीई इंफोसिस्टम्स, बर्जर पेंट, IIFL फाइनेंस, लेमन ट्री होटल्स, J&K बैंक, फ्यूचर रिटेल, अंसल हाउसिंग, डेक्कन हेल्थ केयर शामिल हैं। इन कंपनियों से जुड़ी कोई न कोई खबर होने की वजह से इन सभी स्टॉक्स पर आज बाजार की नजर है।
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स में 1.84% की गिरावट रही
सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते 10 जून को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 1016.84 पॉइंट या 1.84% की गिरावट के साथ 54,303.44 पर और निफ्टी 276.30 पॉइंट या 1.68% की गिरावट के साथ 16,201.80 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, विप्रो, कोटक बैंक और HDFC में 2 से 4% की गिरावट रही।
10 जून को सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
अप्रैल में इंडस्ट्रियल ग्रोथ 7.1% पर पहुंची।
इंडस्ट्रियल ग्रोथ यानी IIP के आंकड़े शुक्रवार को जारी किए गए थे। कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में ग्रोथ के कारण अप्रैल 2022 में भारत की फैक्ट्री आउटपुट ग्रोथ 7.1% बढ़कर 135.1 पर पहुंच गई। ये 8 महीने का उच्चतम स्तर है। इलेक्ट्रिसिटी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से भी ग्रोथ को सपोर्ट मिला। एक महीने पहले मार्च में यह 2.2% रही थी। अप्रैल 2021 में IIP ग्रोथ 133.5% बढ़कर 126.6 रही थी। इतनी ज्यादा ग्रोथ का कारण लो बेस इफेक्ट था।
दरअसल, मार्च 2020 में कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन की वजह से देश में आर्थिक गतिविधियां थम गई थीं। इसका असर यह हुआ कि IIP बेस नीचे चला गया। अप्रैल 2020 में IIP 57.31% गिरकर 54.0 पर पहुंच गई थी। जब बेस बहुत नीचे चला जाता है तो थोड़ा उछाल भी बड़े सुधार का भ्रम पैदा करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...