शनिवार, 14 मई 2022

चीन के आसमान का रंग 'सुर्ख लाल' दिखा

चीन के आसमान का रंग 'सुर्ख लाल' दिखा  

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत       
बीजिंग। आजतक कई रंगों के आसमान देखे जा चुके हैं। सामान्य तौर पर वह नीले रंग का दिखता है। बादलों से ढ़कने पर सफेद दिखने लगता है, तो सूरज के उगते और डूबते हुए नारंगी या हल्के लाल रंग का दिखने लगता है। लेकिन चीन के आसमान की जो तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, वो लोगों को डरा रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें चीन के आसमान का रंग सुर्ख लाल दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों के सामने आने पर लोगों में दहशत फैल गई हैं। कुछ लोग इसे दुनिया के अंत की शुरुआत कह रहे हैं। ट्विटर पर कुछ वक्त से चीन की ऐसी तस्वीरें और वीडियोज शेयर हो रहे हैं। जिसमें चीन का आसमान सुर्ख लाल दिखाई दे रहा है। सबसे पहले यह डरावना मंजर 7 मई को चीन के ज़्होशान शहर में दिखाई दिया। जो पहले किसी के समझ में नहीं आया। लोगों के अंदर इसे लेकर उत्सुकता पैदा हो गई कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है ?

लोग कह रहे ये ‘दुनिया का अंत है’...

लाल आसमान की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की बातें करने लगे है।कई लोग इसे ‘चीन के किए पापों का नतीजा’ बता रहे हैं। कह रहें हैं, कि ‘दुनिया खत्म होने वाली है और ये उसी की शुरुआत है’। वहीं, कुछ लोग इसपर विज्ञान की नजर से तर्क दे रहे है।

मौसम विभाग ने बताई यह वजह...

रिपोर्ट के अनुसार, लोकल मेटोरोलॉजिकल विभाग ने बताया है कि ये चीन का आसमान लाइट के रिफ्रेक्शन और स्कैटर होने के कारण सुर्ख लाल नजर आ रहा है। ये कोई खबराने की बात नहीं है‌। आमतौर पर ऐसा बंदरगाहों पर जलने वाले रेड फिशिंग लाइट्स के कारण होता है‌। जब आसमान साफ होता है, तो लाइट्स आसमान में फैल जाती है। जिसके कारण आसमान लाल नजर आता है। इसलिए लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...