रविवार, 1 मई 2022

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल में रखें

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल में रखें  

सरस्वती उपाध्याय  
हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से आज कई लोग परेशान रहते हैं। यह एक कॉमन समस्या बनती जा रही है। उच्च रक्तचाप के लिए कई कारक जिम्मेदार हैं। कुछ लोगों में अधिक स्ट्रेस, एंग्जायटी के कारण हाइपरटेंशन की समस्या होती है, तो कुछ में काम का प्रेशर, डेडलाइन, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, खानपान खराब होना, कम सोना आदि आदतों के कारण ब्लड प्रेशर हाई रहने लगता है। यदि इसे समय पर सामान्य बनाए रखने के उपाय ना किए जाएं तो आपको कई तरह की गंभीर समस्या हो सकती हैं। कुछ लोग ब्लड प्रेशर कम करने के लिए दवाओं का सेवन करने लगते हैं, जो सही नहीं है। यदि आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, हेल्दी चीजों का सेवन करें, एक्टिव जीवन जिएं, तो रक्तचाप को हाई होने से बचाए रख सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि कई ऐसे मौसमी फल हैं ? जिन्हें खाने से आप अपना हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रख सकते हैं।

कीवी हार्ट के लिए है हेल्दी...
ओन्लीमाईहेल्थ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, कीवी खाने से आप हाइपरटेंशन की समस्या को कंट्रोल में रख सकते हैं। कीवी एक बेहद ही स्वास्थ्यवर्धक फल है, जो डाइजेशन से लेकर इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसे खाने से स्किन भी हेल्दी रहती है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कीवी में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो ब्लड प्रेशर को मैंनेज करता है। आप प्रतिदिन दो से तीन कीवी का सेवन करके हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, हार्ट अटैक जैसी समस्याओं से खुद का बचाव करते हुए दिल को स्वस्थ रख सकते हैं।

तरबूज खाएं, हाइपरटेंशन से बचें...
गर्मी में तबसे ज्यादा कोई फल लोग खाना पसंद करते हैं, तो तरबूज। इस फल में पानी सबसे अधिक होता है, जो शरीर को तरोताजा, कूल और हाइड्रेटेड रखता है। यह फल ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। ब्लड प्रेशर का इलाज सही समय पर ना कराया जाए, तो यह सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे हार्ट डिजीज होने का खतरा बढ़ जाता है। आप अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर, हेल्दी डाइट का सेवन करके हाई ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं। तरबूज में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो रक्तचाप को मैनेज करता है, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी भी होता है।

आम फ्रूट्स...
गर्मी के मौसम में भला आम ना खाएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। आम तो उन्हें भी खाना चाहिए, जिन्हें हाइपरटेंशन की शिकायत रहती है। आम में पोटैशियम भरपूर होता है, जो उच्च रक्तचाप को मैनेज करने के लिए एक आदर्श फल है। आप मैंगो शेक, स्मूदी, फ्रूट चार्ट या फिर आम को काटकर भी खा सकते हैं।

केला फ्रूट्स...
पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। केला एक ऐसा फल है, जिसमें पोटैशियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। एक बेहद ही सस्ता फल, जिसे कोई भी खरीद कर खा सकता है। हर दिन एक से दो केला खाएं और अपने उच्च रक्तचाप को नॉर्मल बनाए रखें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...