बुधवार, 18 मई 2022

देश में भाई को भाई से लड़वा रहीं हैं 'भाजपा'

देश में भाई को भाई से लड़वा रहीं हैं 'भाजपा'

राणा ओबरॉय
सिरसा। आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा है कि भाजपा अंग्रेजों की राह पर चलते हुए देश में भाई को भाई से लड़वा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। हरियाणा के पुत्र अरविंद केजरीवाल प्रदेश की सूरत बदलना चाहते हैं और यहां के नेताओं की लूट खसोट की दुकान बंद करना चाहते हैं, इसलिए पंजाब और दिल्ली की तरह हरियाणा की जनता भी उनका साथ दे।
सांसद सुशील गुप्ता आज यहां पंजाब पैलेस में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
समारोह को पार्टी के सहप्रभारी महेंद्र चौधरी,पूर्व सांसद अशोक तंवर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष गुररतनपाल किगरें ने भी संबोधित किया। गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने राजनीति के मायने बदले हैं। सात साल पहले आप ने दिल्ली जीती और उसके कार्यों पर फूल चढ़ाते हुए पंजाब ने समर्थन दिया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीतीं। पंजाब में 117 में से 92 जीतीं।
अब हरियाणा में 90 की 90 सीटें जीतकर रिकार्ड बनाएगी। डॉ. अशोक तंवर ने गत चार अप्रैल को पार्टी ज्वाइन की थी और तभी से वे पूरी तन्मयता के साथ पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। पार्टी के सह-प्रभारी महेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में ए टीम और बी टीम की तर्ज पर कुछ लोग राजनीति चला रहे हैं। ऐसे लोगों को प्रदेश की जनता ने सबक सिखाना है।
एक मौका केजरीवाल को देना है ताकि प्रदेश के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी न्याय मिल सके। डॉ अशोक तंवर यहां से सांसद रहे हैं। यहां के लोगों के प्रति उनके दिल में असीम प्यार है। उन्हें मजबूती दें ताकि आने वाले समय में आपके प्रदेश का भरपूर विकास हो सके। पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कहा कि सिरसा जिला से आम आदमी पार्टी की सदस्यता इतनी होनी चाहिए कि बाकी दलों की आंखें चुंधिया जाएं। उन्होंने 29 मई को कुरुक्षेत्र में पार्टी की प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...