मंगलवार, 3 मई 2022

उत्तर भारत में हीटवेव से राहत, वर्षा भी होगी

उत्तर भारत में हीटवेव से राहत, वर्षा भी होगी
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से उत्तर भारत के राज्य गर्मी से परेशान थे। लेकिन अब मौसम विभाग ने उत्तर भारत में मौसम बदलने की जानकारी दी है। उत्तर भारत के कई राज्यों को कुछ दिनों तक हीटवेव से राहत मिलेगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक जमकर बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में चार दिनों तक गरज के साथ बारिश की संभावना है। शिमला में 3 मई से 6 मई तक न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच रहेगा और अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक रहने की संभावना है। आज 3 मई को शिमला में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया है। तो वहीं, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। गर्मी से निजात पाने उत्तर भारत के मौदानी इलाकों से शिमला में छुट्टी मनाने गए सैलानियों को शिमला में बारिश का मजा लेने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश के चंबा में मौसम ने करवट ली है। यहां 3 मई से 6 मई के बीच बारिश की संभावना है। आज 3 मई को चंबा में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं कल यानी 4 मई की बात करें तो चंबा में गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है। धर्मशाला में 3 मई को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, 4 मई को धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है। हिमाचल के धर्मशाला में भी चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...