शुक्रवार, 6 मई 2022

आम को पानी में भिगोना, बेहद फायदेमंद

आम को पानी में भिगोना, बेहद फायदेमंद   

सरस्वती उपाध्याय          
गर्मियों का मौसम आते ही आम का मौसम भी पूरे शबाब पर होता है। जैसे-जैसे गर्मियां बढ़ती हैं, बाजार में तरह-तरह के आम दिखाई देने लगते हैं। एक बार बाजार जाएं, तो दूर से ही आपको आम  की खुशबू खींच लेती है। खास बात है कि फलों का ये राजा गर्मियों में आपके शरीर को कूल रखने में काफी मदद करता है। इसलिए लोग आम को अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल करते हैं। हालांकि, इसे खाने से पहले लोग आम को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रखते हैं। हालांकि ये नानी-दादी के जमाने का तरीका है, लेकिन ये आज भी कारगर है।
जानकार बताते हैं कि आम को खाने से पहले पानी में भिगोना हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है।इससे आप एक नहीं, बल्कि कई समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि ऐसा करने के पीछे गंदगी या फिर आम पर लगे केमिकल्स भी वजह हो सकते है। जो काफी हद तक सही भी है, लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे कारण हैं, जिनसे आप अनजान हैं। अगर आप बाजार से आम लाने के बाद उसे तुरंत खाना शुरू कर देते हैं, तो ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जानिए आम को 30 मिनट भिगोकर रखने के फायदे।
न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवाकर के अनुसार आम को खाने से पहले कम से कम 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखना चाहिए। इसके बाद खाना त्वचा के लिए बेहतर होगा। बचपन में आपने भी नोटिस किया होगा कि कई बच्चे जो आम ज्यादा खाते थे, उन्हें फोड़े निकलते थे। आज भी ऐसा कई लोगों के साथ होता है, कई लोगों को आम खाने से पिंपल्स, एक्ने या फिर अन्य स्किन प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं। इसके अलावा कब्ज, सिरदर्द या फिर पेट से जुड़ी दूसरी समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। ऐसे में पानी में इसे कुछ देर भिगोकर रखने से आम की गर्म तासीर से छुटकारा मिल सकता है‌।
आम के पेड़-पौधों में हानिकारक कीटनाशक और इंसेक्टिसाइड का इस्तेमाल किया जाता है। ये आपकी बॉडी के लिए जहरीले हो सकते हैं। अगर ये आपके शरीर में चले जाएं तो एलर्जी, स्किन इरिटेशन या फिर अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। कई बार सिर दर्द, मतली जैसी समस्याएं भी बिना भिगोये आम खाने से होती हैं। इसलिए इसे पानी में डुबोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर खाएं।
आम फैट बर्न करने में मददगार होता है। आम में फाइटो केमिकल्स स्ट्रॉन्ग होते हैं, ऐसे में जब हम इसे पानी सोखने के लिए रखते हैं, तो इनका कॉन्सन्ट्रेशन कम हो जाता है, और वे नेचुरल फैट बस्टर के रूप में कार्य करते हैं।

बॉडी टेम्परेचर को रखता है मेंटेन...
आम खाने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिसकी वजह से थर्मोजेनिक का प्रोडक्शन होता है। हालांकि, आम को थोड़ी देर पानी में भिगोने से इसे कम करने में मदद मिलेगी। दरअसल, थर्मोजेनिक प्रोडक्शन का बढ़ना एक्ने, कब्ज, सिर दर्द जैसी परेशानियों का कारण बन सकता है।
​फाइटिक एसिड से छुटकारा
फाइटिक एसिड एक तरह का न्यूट्रिशन है, जोआपकी बॉडी के लिए अच्छा और बुरा दोनों हो सकता है। इसे एक एंटी न्यूट्रीएंट माना जाता है, जो शरीर को आयरन, जिंक, कैल्शियम और अन्य मिनरल्स को अब्जॉर्ब करने से रोकता है।‌ जिसके कारण बॉडी में मिनरल्स की कमी होने लगती है। वहीं आम ही नहीं बल्कि अन्य फल, सब्जियां और नट्स में भी नेचुरल मॉलीक्यूल यानी फाइटिक एसिड होता है। फाइटिक एसिड बॉडी में हीट जेनरेट करता है, ऐसे में कुछ देर तक पानी में रखने से ये निकल जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...