शनिवार, 28 मई 2022

सेवा 'शिक्षा प्रशिक्षण' वर्ग के चौथे दिन का उद्घाटन

सेवा 'शिक्षा प्रशिक्षण' वर्ग के चौथे दिन का उद्घाटन

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचना अनुसार, विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे के संयोजन में विद्या भारती काशी प्रांत द्वारा संचालित सेवा बस्तियों में चल रहे संस्कार केंद्रों के संयोजको के सात दिवसीय सेवा शिक्षा प्रशिक्षण वर्ग के चौथे दिन का उद्घाटन मुख्य अतिथि मिल्कियत सिंह बाजवा ने किया तथा मुख्य वक्ता के रूप में प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की सुमधुर वंदना से हुआ। अतिथियों का सम्मान माल्यार्पण स्मृति चिन्ह एवम अंगवस्त्रम से किया गया।
प्रांतीय सेवा प्रमुख कमलाकर तिवारी ने अतिथियों सहित आए हुए समस्त केंद्र संयोजको का स्वागत किया। मुख्य वक्ता के रूप में अपना उद्बोधन देते हुए बांके बिहारी पांडे ने बताया कि समाज को समरस बनाने के लिए संस्कार केंद्रों की बहुत आवश्यकता है। भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए संस्कार केंद्र एक जरूरत बन चुका है। परिवार प्रबोधन का कार्य संस्कार केंद्र के माध्यम से ही होता है। संस्कार केंद्र में पढ़ने वाले भैया बहनों के अंदर बहुत ऊर्जा है। उसी ऊर्जा को हम जागृत करने का कार्य कर रहे है। हमारे अंदर इतनी क्षमता होनी चाहिए, कि हम एक या दो नहीं कम से कम 10 संस्कार केंद्र अपने विद्यालय के माध्यम से चलाएं। सेवा बस्तियों में ईसाई मिशनरियां जाकर उनका धर्म परिवर्तन करा रही हैं।
यदि हिंदू समाज जागृत नहीं हुआ तो हम पहले से अधिक कठिनाई में पड़ सकते हैं।
मुख्य अतिथि के रूप में अपना उद्बोधन देते हुए मिल्कियत सिंह बाजवा ने बताया कि सेवा निस्वार्थ भाव से होनी चाहिए। इसके लिए हमें पांच बुराइयों काम, क्रोध, लोभ, मोह और मत्सर त्यागना पड़ता है। हमारे देश के ऋषि-मुनियों ने भी सेवा भाव अपनाया था। सेवा बस्तियों में हम जाकर जो भी कार्य कर रहे हैं, वही ईश्वर का कार्य है। हमारे स्वयंसेवकों ने तो मुस्लिम शवों को भी दफनाने का कार्य किया है। विद्या भारती के द्वारा अनेकों सेवा कार्य चलाए जा रहे हैं। हम सब उसमें जुड़कर अपनी सहभागिता प्रदान करें, उक्त कार्यक्रम में काशी प्रांत से लगभग 100 सेवा केंद्र के संयोजक भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा शिक्षा संयोजक रामस्वरूप, क्षेत्रीय सीमा सेवा संयोजक राघव, सह शिक्षा सेवा संयोजक नरसिंह नारायण सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, अवधेश कुमार, प्रवीण कुमार तिवारी, कुंदन सिंह, अभिषेक शर्मा, दीपक दयाल, सचिन सिंह परिहार सहित विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु एवं आचार्या दीदियां उपस्थित रहे। संचालन दिनेश कुमार शुक्ला ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...