गुरुवार, 5 मई 2022

महाराष्ट्र इकाई की महिला शाखा की प्रमुख नियुक्त

महाराष्ट्र इकाई की महिला शाखा की प्रमुख नियुक्त
कविता गर्ग 
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को पूर्व विधान पार्षद विद्या चव्हाण को पार्टी की महाराष्ट्र इकाई की महिला शाखा का प्रमुख नियुक्त किया। राकांपा ने एक बयान में कहा कि राज्यसभा सदस्य और पार्टी की महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजिया खान ने इस नियुक्ति की घोषणा की।
इस अवसर पर चव्हाण ने कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान मूल्य वृद्धि और महिलाओं से संबंधित मुद्दों को उठाएंगी। खान ने नागपुर, अमरावती, मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र, कोंकण, ठाणे और उत्तरी महाराष्ट्र क्षेत्रों के लिए महिला इकाई की संभाग प्रमुखों की नियुक्ति की भी घोषणा की। बयान में कहा गया है कि पार्टी अतीत में महिला इकाई के लिए जिला प्रमुखों को नियुक्त कर चुकी है, लेकिन यह पहली बार है कि उसने संभाग प्रमुखों की नियुक्ति की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...