मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

बीजेपी ने 33 विधान परिषद सीटों पर लहराया परचम

बीजेपी ने 33 विधान परिषद सीटों पर लहराया परचम   

संदीप मिश्र        
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव हुए अभी कुछ  ही दिन बीते हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर सरकार बनाई और योगी दोबारा मुख्यमंत्री बने। इसके साथ विधान परिषद के चुनाव की घोषणा हुई, जिसमें बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 36 में से 33 विधान परिषद सीटों पर परचम लहरा दिया। बता दें कि विधान परिषद के इस चुनाव में सपा का खाता तक नहीं खुला। इसके अलावा निर्दल के रूप में 2 लोग विधान परिषद पहुंचे हैं। वही एक विधान परिषद सदस्य राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल से विधान परिषद पहुंचा है। पूर्वांचल की विधान परिषद सीटों में भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ आजमगढ़ व वाराणसी को छोड़कर सभी सीटों पर विजय हासिल की है। 
आजमगढ़ से हाल ही में भाजपा से निकाले गए पूर्व एम एल सी यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह रिशु निर्दल के रूप में पर्चा भरा और आजमगढ़- मऊ विधान परिषद सीट पर अपना परचम लहराया। इसके अलावा प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से बाहुबली बृजेश सिंह की पत्नी निर्दल के रूप में मैदान में उतरी थी, जिन्होंने भारी मतों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को हरा दिया। वाराणसी विधान परिषद सीट पर भारतीय जनता पार्टी तीसरे नंबर पर रही। अब भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधान परिषद में कुल 100 सीटों में 64 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...