रविवार, 3 अप्रैल 2022

पूरे क्षेत्र में बारूदी सुरंगें छोड़ गए रूसी सैनिक

पूरे क्षेत्र में बारूदी सुरंगें छोड़ गए रूसी सैनिक    

सुनील श्रीवास्तव          
कीव/मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। यूक्रेन की सेना ने रूसी सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने लोगों को आगाह किया कि राजधानी से पीछे हट रहे रूसी सैनिकों ने उसके बाहरी इलाकों में एक बड़ी आपदा पैदा कर दी है। वे पूरे क्षेत्र में बारूदी सुरंगें छोड़ गए हैं, यहां तक कि घरों और लाशों के आसपास भी वे बारूदी सुरंगें छोड़ गए हैं।
जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि रूसी सैनिक पूरे क्षेत्र में बारूदी सुरंगें बिछा रहे हैं। वे घरों के आसपास बारूदी सुरंगें छोड़ रहे हैं। यहां तक कि युद्ध में मारे गए लोगों की लाशों को भी नहीं बख्श रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से तब तक सामान्य जीवन में न लौटने की अपील की, जब तक यह सुनिश्चित नहीं कर लिया जाता कि बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं और गोलाबारी का खतरा टल गया है।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यह चेतावनी ऐसे समय में जारी की है कि जब रूसी सेना द्वारा निकासी कार्यों को लगातार दूसरे दिन बाधित करने से बंदरगाह शहर। मारियुपोल में मानवीय संकट गहरा गया है और क्रेमलिन ने यूक्रेन पर रूसी धरती पर स्थित एक ईंधन डिपो पर हेलीकॉप्टर से हमला करने का आरोप लगाया है। 
हालांकि, यूक्रेन  ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है, लेकिन अगर रूसी दावों की पुष्टि होती है तो यह युद्ध में पहला ऐसा हमला होगा, जिसमें किसी यूक्रेनी विमान ने रूसी हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि निश्चित रूप से यह एक ऐसी कार्रवाई नहीं है, जिसे दोनों पक्षों के बीच वार्ता जारी रखने के माकूल माना जा सकता है।
रूस सैनिकों को बुला रहा वापस।
वहीं, रूस ने कीव (Kyiv) के आसपास के क्षेत्रों से अपने कुछ सैनिकों को वापस बुलाना जारी रखा है। दरअसल, मॉस्को ने सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वह यूक्रेन की राजधानी और उत्तरी शहर चेर्निहाइव के पास सैन्य गतिविधियों में कमी लाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...