गुरुवार, 14 अप्रैल 2022

नेताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

नेताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया   

दुष्यंत टीकम          
रायपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर की बृहस्पतिवार को 131वीं जयंती है। इस अवसर पर बीजेपी के नेताओं ने राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह और सांसद सुनील सोनी भी मौजूद रहे। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर सामाजिक समरसता के अग्रदूत रहे हैं। जिन्होंने न केवल भारत के संविधान की स्थापना की, बल्कि ऐसा मार्ग बताया जो भारत की संस्कृति और संस्कार से जुड़ा हुआ है। बाबा साहेब भारत के विभाजन के घोर विरोधी थे। उन्होंने 370 जैसी अनुपयोगी धारा को नहीं लगाने का विरोध किया था, उनके बनाए हुए संविधान के भरोसे भारत की एकता और अखंडता की मजबूत हुई है। उनकी सोच काफी मजबूत थी। उन्होंने इस देश के लोगों को एक सूत्र में बांधने का काम किया।
इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर बाबा साहेब को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर समतामूलक समाज के प्रणेता और आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे, उन्होंने वंचितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने समानता और सामाजिक समरसता की देश को दिशा दिखाई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...