गुरुवार, 21 अप्रैल 2022

रूस के साथ अपना कारोबार बंद करेगी स्टील कंपनी

रूस के साथ अपना कारोबार बंद करेगी स्टील कंपनी 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी जल्द ही रूस के साथ अपना कारोबार बंद करेगी। के चलते कई ग्लोबल कंपनियों ने रूस में अपना बिजनेस रोका है और टाटा स्टील इस कड़ी में जुड़ने वाली नई ग्लोबल कंपनी है। टाटा स्टील ने एक बयान में साफ किया कि कंपनी रूस में ना तो किसी फैक्टरी को चलाती है, ना ही उसका कोई ऑपरेशन वहां हैं। रूस मे कंपनी के कर्मचारी भी नहीं हैं। रूस में कारोबार बंद करने का निर्णय काफी सोच समझकर किया गया है। फैक्ट्री चलाने और स्टील बनाने के लिए रूस से कोयला आयात करती है। भारत के अलावा कंपनी के स्टील कारखाने ब्रिटेन और नीदरलैंड में है। 
कंपनी का कहना है कि इन कारखानों में आपूर्ति सही रखने के लिए वैकल्पिक बाजारों से कच्चे माल का प्रबंध किया जा रहा है। देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस ने पिछले हफ्ते ही रूस से बाहर आने की जानकारी दी थी। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण  करने के बाद कई देशों ने मॉस्को पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके बाद दुनियाभर की कई कंपनियों ने वहां अपनी कारोबारी गतिविधियां बंद की हैं। भारत की भी कई कंपनियों ने इस तरह के फैसले लिए हैं। हालांकि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण का विरोध करने के कई आधिकारिक मौकों पर भारत अनुपस्थित रहा। ना ही भारत ने रूस पर किसी तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसे लेकर भारत पर कई पश्चिमी देशों की ओर से लगातार दबाव बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...