शनिवार, 2 अप्रैल 2022

पीएम ने विभिन्न त्यौहारों की शुभकामनाएं दीं

पीएम ने विभिन्न त्यौहारों की शुभकामनाएं दीं    

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को शनिवार को 'चैत्र नवरात्रि' की शुभकामनाएं दीं। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर पीएम मोदी ने लिखा, सभी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई। शक्ति की उपासना का यह पर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।
एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने नव संवत्सर की भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया है कि आप सभी को नव संवत्सर की शुभकामनाएं। विक्रम संवत 2079 सबके जीवन में नया उत्साह और नई उमंग लेकर आए।
इसके साथ ही पीएम ने आज के दिन हिंदुस्तान के अलग-अलग हिस्सों में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों की शुभकामनाएं भी देशवासियों को दी हैं। पीएम मोदी ने गुड़ी पड़वा से लेकर नवरेह तक की सभी को ट्वीट कर शुभकामनाए दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...