शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

प्लेन का दरवाजा खोलने की कोशिश, जुर्माना लगाया

प्लेन का दरवाजा खोलने की कोशिश, जुर्माना लगाया 

सुनील श्रीवास्तव         
वाशिंगटन डीसी। एक एयरलाइन कंपनी ने महिला यात्री पर 62 लाख रुपये से अधिक का भारी भरकम जुर्माना लगाया। महिला पर आरोप है कि उसने यात्रा के दौरान विमान के चालक दल पर हमला किया और प्लेन का दरवाजा खोलने की कोशिश की। जिसके बाद उसे विमान की सीट पर टेप से बांध दिया गया।
ये घटना अमेरिकन एयरलाइन की Flight 1774 में हुई थी, जो पिछले साल जुलाई में Dallas से North Carolina के Charlotte जा रही थी। इसी दौरान एक महिला यात्री केबिन क्रू के सदस्यों से अभद्रता करने लगी। इतना ही उसने कथित तौर पर विमान का दरवाजा खोलने की भी कोशिश की।
महिला की इस हरकत को देखते हुए उसे सीट से बांधकर काबू में किया गया। कुछ सहयात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जिसके बाद महिला के खिलाफ जांच शुरू हुई। जांच के बाद अब एयरलाइन कंपनी ने आरोपी महिला के खिलाफ एक्शन लिया है। उस पर 81,950 डॉलर (62 लाख रुपये से अधिक) का जुर्माना लगाया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा लगाया गया ये अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है। बताया गया कि महिला की इस हरकत की वजह से फ्लाइट करीब 3 घंटे लेट हुई थी।
इस घटना को लेकर दूसरे यात्री ने अपने टिकटॉक (@lol.ariee) अकाउंट पर बताया कि वो महिला चिल्ला रही थी। वो कह रही थी कि मुझे प्लेन से उतरना है। वो दरवाजा खोलने की भी कोशिश कर रही थी। यात्री ने महिला की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें दिख रहा है कि कैसे उसे सीट पर टेप से बांधा गया था।
जांच एजेंसी ने महिला पर जुर्माना लगाने के बाद एक बयान में कहा कि महिला की हरकतों की वजह दूसरे यात्रियों के लिए खतरा पैदा हो सकता था। भविष्य में भी ऐसी घटनाओं पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...