शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022

3370 संक्रमितों की पहचान, 60 मरीजों की मौत

3370 संक्रमितों की पहचान, 60 मरीजों की मौत
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। भारत में  कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह तक देश में 3377 नए संक्रमितों की पहचान हुई है जबकि 60 मरीजों की मौत हुई। वहीं, सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 17,801 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 5,23,753 पर पहुंच गया है। सक्रिय केस में 0.04 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। देश का कोविड रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है।
गुरुवार की तुलना में नए संक्रमित 74 ज्यादा मिले हैं, वहीं सक्रिय केस में 821 की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को कोरोना के 3303 मामले सामने आए थे और 39 मरीजों की मौत हुई थी। इसकी तुलना में शुक्रवार को इन तीनों मानकों की कसौटी पर कोरोना बढ़ता प्रतीत हो रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि नए मामलों में से 40 फीसदी मामले राजधानी दिल्ली से मिल रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...