रविवार, 13 मार्च 2022

वर्ष 2023 को रिलीज होगी ऋतिक की फिल्म फाइटर

वर्ष 2023 को रिलीज होगी ऋतिक की फिल्म फाइटर  

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म फाइटर 28 सितंबर, 2023 को रिलीज होगी।
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका होगी। फाइटर' की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी खुद ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है।
गौरतलब है कि फाइटर भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी फिल्म है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...