गुरुवार, 24 मार्च 2022

सपा नेता चपराना ने आप की सदस्यता ग्रहण की

सपा नेता चपराना ने आप की सदस्यता ग्रहण की   

विजय भाटी            
गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव व सपा नेता सुमित चपराना ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर सुमित चपराना को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। 
मौके पर आप जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन, नोएडा विधानसभा से प्रत्याशी रहे पंकज अवाना भी मौजूद रहे।
गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले सुमित चपराना ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जन कल्याण की नीति और कार्य से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उनका कहना है हमारा सपना उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के साथ उनका अधिकार दिलाना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...