बुधवार, 2 मार्च 2022

अपने झंडे की जगह 'तिरंगा' का सहारा ले रहा पाक

अपने झंडे की जगह 'तिरंगा' का सहारा ले रहा पाक    

अखिलेश पांडेय   

कीव/ मास्को/नई दिल्ली/ इस्लामाबाद। रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद वहां रह रहे विदेशी लोगों के लिए सुरक्षित निकलना बहुत बड़ी चुनौती बन गई है। कई देशों के नागरिक वहां फंसे हुए हैं। जिसमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। साथ ही बड़ी संख्या में पाकिस्तान और अन्य देशों के नागरिक भी वहां फंसे हुए हैं और किसी तरह सुरक्षित जान बचाकर निकलने की कोशिश में हैं। भारत सरकार अपने लोगों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' चला रही है। यूक्रेन में तिरंगा के सहारे भारतीय नागरिक आसानी से दूसरे देशों में जा रहे हैं। खास बात यह है कि पाकिस्तान के लोग जो भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं, वो भी वहां से निकलने के लिए अपने झंडे की जगह तिरंगा का सहारा ले रहे हैं और खुद को भारतीय बताकर वहां से निकल रहे हैं।

यूक्रेन से सुरक्षित स्वदेश लौटे लोगों ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि तिरंगे के सहारे वे यूक्रेन में सुरक्षित थे। दूसरे देशों के लोग भी तिरंगा लेकर सुरक्षित निकलने की कोशिश कर रहे थे। एक छात्र ने बताया कि वहां पर आर्मी के लोगों से हमारी बात हुई थी तो उन्होंने बताया कि आप अगर इंडियन हो तो आपको डरने की जरुरत नहीं क्योंकि भारत और रूस का सब एक चीज है। आपसी दोस्ती है।
रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लौटे छात्र ने बताया, इसके बाद हमने फटाफट तिरंगे की व्यवस्था की। जैसे ही हमारी बस आई तो हम लोगों ने बस के सामने दो तिरंगे को लगा दिया। ताकि हमें आसानी से जाने को मिल जाए। और हमारी यह योजना काम कर गई क्योंकि उन्हें लगा कि ये भारतीय छात्र हैं तो उन्होंने हमें जाने दे दिया। एक अन्य छात्र ने बताया कि तिरंगे की व्यवस्था मैंने की थी। मैं भागकर बाजार से कलर स्प्रे लेकर आया। मैंने 6 कलर स्प्रे खरीदे। फिर मैं दूसरी दुकान पर गया और पर्दा लेकर आया और उसे काटा। फिर स्प्रे से तिरंगा बनाया। मेरे पास इसके वीडियो भी हैं। फिर जब घर से निकले तो राष्ट्रगान गाया और फिर निकल आए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...