रविवार, 6 मार्च 2022

यूपी: अधिकारियों ने मीरजापुर का निरीक्षण किया

यूपी: अधिकारियों ने मीरजापुर का निरीक्षण किया     

संदीप मिश्र       
मिर्जापुर। रविवार को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सातवें चरण में 07 मार्च को जनपद में होने वाले मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने हेतु मण्डलायुक्त विन्ध्यांचल, पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी द्वारा पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पॉलिटेक्निक ग्राउण्ड, मीरजापुर का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
तत्पश्चात यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए यातायात निरीक्षक को पोलिंग पार्टियों के निर्धारित मार्ग से जाने हेतु यातायात ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को यातायात सुगम बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। समस्त पोलिंग पार्टियां अपने-अपने गंतव्य स्थल को सकुशल रवाना हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...