रविवार, 13 फ़रवरी 2022

मुंबई: अभिनेत्री माधुरी का डांस वीडियो वायरल हुआ

मुंबई: अभिनेत्री माधुरी का डांस वीडियो वायरल हुआ  


कविता गर्ग    

मुंबई। बॉलीवुड की ‘धक-धक’ गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आजकल खूब सुर्खियों में हैं। उन्हें टीवी पर तो अक्सर देखा जाता रहा है। लेकिन लेकिन अब वो वेब की दुनिया में भी नजर आने वाली हैं। वो जल्द ही संजय कपूर और मानव कौल के साथ ‘द फेम गेम’ सीरीज में नजर आने वाली हैं। माधुरी के पति श्रीराम नेने का हाल ही में बर्थडे था। जिसे माधुरी ने बड़े धूमधाम से मनाया। इस बर्थडे पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे। इस बर्थडे पार्टी में माधुरी और उनके पति का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में माधुरी और डॉ श्रीराम नेन ’तम्मा तम्मा’ सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया। माधुरी के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही थी और उनके पति पूरे मस्ती के मूड में नजर आ रहे थे। इनदोनों की बर्थडे पार्टी की तस्वीर शेयर कर डायरेक्टर फराह खान ने उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं और उनके इस बॉन्डिंग को कपल गोल बताया है। माधुरी दीक्षित के एक फैन इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें ये माधुरी और उनके पति श्रीराम नेने डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर लोगों को खूब प्रतिक्रिया भी आ रही है। माधुरी के पति के इस बर्थडे पार्टी में फराह खान, जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, संजय कपूर और कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। इस वीडियो में माधुरी अपने पति के साथ ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ फिल्म के गाने ‘ तम्मा तम्मा’ पर डांस करते दिख रहे हैं। जो इस समय खूब वायरल हो रही है।

मशहूर डायरेक्टर फराह खान ने इस वीडियो को अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा कि जन्मदिन की बधाई राम, माधुरी दीक्षित को सीरियस कंपीटिशन दे रहे हैं। आगे उन्होंने हैशटैग में कपल गोल लिखा। शनिवार को माधुरी ने एक पोस्ट करके अपने पति को बर्थडे की बधाई दी थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि मेरे पति, मेरे दोस्त, मेरे कॉन्फिडेंट, मेरे दिल और दुनिया के बेस्ट पिता को हैप्पी बर्थडे। आपको बता दें, कुछ ही दिन पहले माधुरी की आने वाली सीरीज ‘द फेम गेम’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसमें माधुरी लीड रोल में नजर आने वाली हैं इसमें उनके साथ संजय कपूर और मानव कौल भी दिखाई देंगे। ये नेटफ्लिक्स की ओरिजनल सीरीज है।माधुरी एक लंबे गैप के बाद फिर से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नजर आई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...