शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022

पुराने समय में लौट रहे, छूट पर विचारः मंत्रालय

पुराने समय में लौट रहे, छूट पर विचारः मंत्रालय    

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण में गिरावट और एक्टिव केस की घटती संख्या के बीच देश एक बार फिर अपने पुराने समय में वापस लौट रहा है। इसी कड़ी में गृह मंत्रालय अब अलग-अलग गतिविधियों में छूट देने पर विचार कर रहा है। मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है और यह हिदायत दी है कि स्कूल, कॉलेज, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल और जिम समेत कई व्यावसायिक गतिविधियों पर से प्रतिबंध को खतरे के आकलन के साथ हटा लिया जाए। गृह मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि देश में महामारी के बाद हालात सुधर रहे हैं। ऐसे में खतरे का आकलन करके आर्थिक गतिविधियों को खोलने की आवश्यकता है। जिन गतिविधियों को खोलने पर विचार किया जाना चाहिए, उनमें सामाजिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, त्योहार संबंधी सभाओं का आयोजन शामिल हैं।

इसके अलावा नाइट कर्फ्यू, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के संचालन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल, जिम, स्पा, रेस्टोरेंट और बार को भी खोला जा सकता है। प्रेस रिलीज में कहा गया है कि स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को खोलने पर भी विचार किया जाए। हालांकि, इस बात का ध्यान रखा जाए कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सही तरह से हो। मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, हाथों की स्वच्छता और बंद स्थानों में वेंटिलेशन आदि कोविड प्रबंधन के नियमों को ठीक तरह से लागू किया जाए।
बता दें कि भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। आज देशभर से संक्रमण  के 13166 ने।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...