शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022

सपा के प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की

सपा के प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की     
फ़ैज अहमद      
कौशाम्बी। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरन निर्मल ने क्षेत्र के तमाम स्थानों पर सभा आयोजित कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत दिलाने की जहां मतदाताओं से अपील की है। वहीं, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर कुठाराघात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है और वह जाति धर्म की राजनीति कर सत्ता हथियाना चाहती है। उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए रामकरन निर्मल ने कहा कि जनता सब जानती है और भाजपा सरकार के झूठे वादे पर इस बार मतदाता नहीं आएंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मतदाता सबक सिखाएंगे।
मंझनपुर विधान सभा क्षेत्र के गुवारा बरई बंधवा पिंडरा सहबनपुर सहित कई गांव में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम करन निर्मल ने नुक्कड़ सभा कर के तीनों विधान सभा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस दौरान जगह-जगह पर प्रदेश अध्यक्ष का समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति डॉ. राम करन निर्मल, प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी जिला उपाध्यक्ष खलीक अहमद, निक्के इस्तेखार, अहमद सैफ़ी, प्रमोद यादव, ओम नाथ, बिंद ऊधोश्याम यादव, मसूद अहमद, लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रधान शिव मोहन, श्रीपाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुफरान अहमद, रमजान सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...