मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

हिमाचल: बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया

हिमाचल: बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया  
श्रीराम मौर्य     
शिमला। हिमाचल में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। पिछले कुछ दिनों से खिली धूप का ले रहे आनंद अब कुछ ही घंटों का मेहमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में दो फरवरी से मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो फरवरी से प्रदेश भर में भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। 
प्रदेश में अगले पांच फरवरी तक मौसम खराब रहेगा। हालांकि, पांच फरवरी को मैदानी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। दो से चार फरवरी के बीच प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...