रविवार, 20 फ़रवरी 2022

खेल: 'टेनिस खिलाड़ी' मिर्जा ने हार का सामना किया

खेल: 'टेनिस खिलाड़ी' मिर्जा ने हार का सामना किया     

मोमीन मलिक       

आबूधाबी। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार लूसी हरादेका को दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के महिला डबल्स के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पहले सेट में दबदबा बनाने के बावजूद सानिया और हरादेका की जोड़ी को यूक्रेन की ल्युडमाइला किचेनोक और लातविया की येलेना ओस्टापेंको के खिलाफ 6-2, 2-6, 7-10 से शिकस्त झेलनी पड़ी। भारत और चेक गणराज्य की वाइल्ड कार्ड धारक जोड़ी ने 11 ब्रेक प्वॉइंट बचाए। 

जबकि पहले सेट में 3 में से 2 ब्रेक प्वॉइंट जीतकर डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट में 1-0 की बढ़त बनाई। सानिया मिर्जा और हरादेका हालांकि लय बरकरार रखने में नाकाम रही और किचेनोक तथा ओस्टापेंको ने वापसी करते हुए दूसरा सेट जीत लिया और फिर मैच भी अपने नाम किया। सानिया ने 2013 में अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स के साथ मिलकर यहां खिताब जीता था। तीन मिक्स्ड डबल्स सहित 6 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली 35 साल की सानिया भारत की सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। वह पहले ही घोषणा कर चुकी हैं कि डब्ल्यूटीए टूर पर 2022 उनका अंतिम सत्र होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...