रविवार, 13 फ़रवरी 2022

गाजियाबाद तक पहुंची 'हिजाब' मामलें की आग

गाजियाबाद तक पहुंची 'हिजाब' मामलें की आग     

अश्वनी उपाध्याय            
गाजियाबाद। कर्नाटक से शुरू हुई हिजाब मामलें की आग अब गाजियाबाद तक पहुंच गई है। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में आज खोड़ा कॉलोनी की महिलाओं ने सड़क पर उतर कर हंगामा किया। पुलिस ने बिना की इजाजत के निकाले जा रहे इस जुलूस को तुरंत रोक दिया। काफी देर तक चली महिलाओं की ड्रामेबाजी के बाद पुलिस ने लगभग 15 महिलाओं के खिलाफ माहौल बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

मामला खोड़ा कॉलोनी के नवनीत विहार विहार की महिलाओं के प्रदर्शन से शुरू हुआ। यहाँ महिलाएं, हिजाब पहनकर वी वांट जस्टिस और हमारा हिजाब मिलना चाहिए जैसे नारे लगा रहीं थीं। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो महिलाओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। ऐसा लग रहा था मानो महिलाएं पूर्व नियोजित साजिश के तहत किसी के उकसावे में आकर हंगामा कर रहीं थी। जिसका एकमात्र मकसद इलाके में अशांति फैलाना था। बहरहाल, स्थानीय पुलिस ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया।

एसपी द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी के नवनीत विहार में कुछ महिलाओं के द्वारा हिजाब को लेकर प्रदर्शन किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ हुई अभद्रता की गई और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को शांत कर वापस भेजा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस की तरफ से करीब डेढ़ दर्जन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। किसी भी हाल में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा और फिलहाल वीडियोग्राफी के जरिए महिलाओं की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...