गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022

पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान

पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान 

संदीप मिश्र     
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान शुरू हो गए हैं। इस चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए वोटिंग चल रही है। दोपहर 3 बजे तक 48.24% फीसदी मतदान हुआ है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान चल रहा है। एत्मादपुर विधानसभा के आंवलखेड़ा बूथ संख्या 381 में वोटिंग के समय राजनीतिक दल के एक कार्यकर्ता अजय कुमार चौहानने सेल्फी लेकर पोस्ट कर दी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यूपी में पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक 35.03% मतदान हुआ है। पहले चरण में वोटिंग की धीमी रफ्तार देखने को मिल रही है। कई जगहों से ईवीएम खराब होने ईवीएम को बदला गया लेकिन वोट डालने आए लोगों को इंतजार करना पड़ा।आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा है कि जनपद की सभी 9 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहे हैं। ईवीएम मशीनों को लेकर शिकायतें आई थी।
जिन्हें ठीक कर दिया गया है। सभी शिकायतों पर नजर रखी जा रही है।राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जयंत चौधरी वोट नहीं डालेंगे। वह जयंत चौधरी मथुरा क्षेत्र के मतदाता हैं। जयंत चौधरी के अनुसार वह अपनी चुनावी रैली की वजह से वोट डालने नहीं जाएंगे। उनकी पत्नी चारु चौधरी ने कृष्णा नगर पहुंच कर मतदान किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...