शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

खेल: टी-20 वर्ल्डकप 2022 का शेड्यूल जारी किया

खेल: टी-20 वर्ल्डकप 2022 का शेड्यूल जारी किया     
मोमीन मलिक       
सिडनी/ नई दिल्ली/ इस्लामाबाद। ऑस्ट्रेलिया में साल 2022 में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप 2022 का शेड्यूल जारी किया गया। ऑस्ट्रेलिया ही मौजूदा टी-20 वर्ल्डकप चैम्पियन है। ऐसे में अगला महामुकाबला उसके ही घर पर हो रहा होगा। एक बार फिर टी-20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा।
आईसीसी द्वारा शुक्रवार को नया शेड्यूल जारी किया गया है। टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी। जबकि सुपर-12 राउंड की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होगी। जबकि टीम इंडिया 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी।
टी-20 वर्ल्डकप 2022 में टीम इंडिया को पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और दो क्वालिफायर टीमों के साथ ग्रुप-2 में रखा गया है। 
टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भी भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ हुआ था, लेकिन टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ दस विकेट से हार गई थी। ऐसा पहली बार हुआ था कि किसी वर्ल्डकप (टी-20, 50 ओवर) टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान से कोई मैच गंवाया हो। टी-20 वर्ल्डकप 2022 के मेन टूर्नामेंट की शुरुआत 16 अक्टूबर (रविवार) से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 13 नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा। कुल 16 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के सात शहरों में इसका आयोजन किया जाएगा।
आपको बता दें कि साल 2021 में हुए टी-20 वर्ल्डकप का आयोजक भारत था, लेकिन यह वर्ल्डकप यूएई में आयोजित किया गया था। 
इस वर्ल्डकप को ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, जो कि उसका इस फॉर्मेट में ये पहला खिताब था। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया इस वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही थी। टीम इंडिया ने पाकिस्तान, न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने शुरुआती मुकाबले गंवा दिए थे। जिसके बाद वापसी करना मुश्किल हो गया था। ऐसा पहली बार हुआ था। जब टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई मुकाबला वर्ल्डकप में हारा हो। हालांकि, अब विराट कोहली कप्तानी से इस्तीफा दे चुके हैं और टी-20, वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में है। ऐसे में अब रोहित शर्मा पर ही आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप 2022 में भारतीय टीम की नैया पार लगाने का दारोमदार है।

अधिक मात्रा में 'गिलोय' का सेवन करना नुकसानदायक   
सरस्वती उपाध्याय             कोरोना महामारी से लड़ने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। ऐसे में गिलोय काफी कारगर औषधि है। यही वजह है कि कोरोना से लड़ने के लिए अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए अधिक संख्या में लोग गिलोय का सेवन कर रहे हैं। सीमित मात्रा में गिलोय का इस्तेमाल तो काफी फायदेमंद होता है। परंतु जरूरत से अधिक मात्रा में गिलोय का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। गिलोय का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
हाल ही में अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लिवर डिजीज की आधिकारिक पत्रिका हेपेटोलॉजी कम्युनिकेशंस में छपी एक स्टडी के मुताबिक, गिलोय इम्युनिटी को बेहतर करने का काम करती है। लेकिन इसका अधिक सेवन शरीर में दिक्कतें पैदा कर सकता है। एक्सपर्ट्स ने कहा है कि ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल जूस, चाय या काढ़े में करते हैं। लेकिन बहुत अधिक मात्रा में गिलोय का सेवन करने से बचना चाहिए।
गिलोय को लेकर लिवर रिसर्च क्लब ऑफ इंडिया और 13 चिकित्सा केंद्रों ने मिलकर एक स्टडी तैयार की। इसमें किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी को भी शामिल किया गया था। स्टडी में कुल 43 उन मरीजों को लिया गया, जिनमें पीलिया के लक्षण थे। इसमें से 23 महिलाएं थीं और 20 पुरुष थे।
रिसर्च में एक्सपर्ट्स ने पाया कि जो मरीज लिवर फेलियर और लिवर के अन्य रोगों से पीड़ित हैं। उन्होंने ​गिलोय का लंबे समय तक सेवन किया था। स्टडी में सामने आया कि करीब 67 प्रतिशत यानी 29 लोगों की लिवर की समस्या मुख्य रूप से गिलोय से ही जुड़ी हुई थी। ये लोग न तो पहले से शराब पीते थे और न ही डायबिटीज, थायरॉइड या हाई बीपी का शिकार थे।
इसके साथ ही रिसर्च के जरिए यह भी पता चला कि लिवर की समस्या से पीड़ित इन लोगों ने डॉक्टर की राय के बिना ही गिलोय का सेवन 46 दिन तक या उससे ज्यादा समय के लिए किया था। जिसकी वजह से एक एंटीन्यूक्लियर एंटीबॉडी पैदा हो गई और इसने लिवर की कोशिकाओं पर अटैक करना शुरू कर दिया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गिलोय में इम्युनिटी बढ़ाने वाले गुण होते हैं। लेकिन इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
गिलोय के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान।
ब्लड प्रेशर करता है लो: जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है वो गिलोय के सेवन से परहेज करें। गिलोय ब्लड प्रेशर को कम करता है, जिससे मरीज की स्थिति बिगड़ सकती है।
सर्जरी से पहले न करें गिलोय का सेवन: किसी भी तरह की सर्जरी से पहले गिलोय का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप किसी भी तरह की सर्जरी कराने जा रहे हैं तो गिलोय के सेवन से परहेज करें।
प्रेग्नेंसी में गिलोय से बचें: गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी गिलोय से परहेज करना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान डॉक्टर की सलाह के बिना गिलोय का इस्तेमाल नहीं करें।
हो सकती है कब्ज की समस्या: गिलोय का अधिक सेवन करने से कब्ज की समस्या भी हो सकती है। गिलोय का इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...