शनिवार, 4 दिसंबर 2021

खेल: क्रोएशिया ने टेनिस फाइनल में प्रवेश किया

खेल: क्रोएशिया ने टेनिस फाइनल में प्रवेश किया

मैड्रिड। क्रोएशिया ने सर्बिया को हराकर डेविस कप टेनिस फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच एकल की अपनी जीत को निर्णायक युगल मैच में दोहरा नहीं सके। क्रोएशिया की नजरें तीसरी बार डेविस कप जीतने पर लगी है।रविवार को उसका सामना रूस और जर्मनी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

क्रोएशिया के निकोला मेकटिच और मेट पेविच ने युगल मुकाबले में जोकोविच और फिलिप क्राजिनोविच को 7 . 5, 6 . 1 से हराया। इससे पहले जोकोविच ने एकल मैच में मारिन सिलिच को 6 . 4, 6 . 2 से हराकर क्रोएशिया को बराबरी दिलाई थी। क्रोएशिया को बोर्ना गोजो ने बढत दिलाई थी जिन्होंने पहले एकल मैच में दुसान लाजोविच को 4 . 6, 6 . 3, 6 . 2 से हराया।


औषधीय गुणों से परिपूर्ण हैं बेर, जानिए

बेर का फल जिसे चीनी सेब भी कहा जाता है। एक मौसमी फल है। यह फल अनेक प्रकार के औषधीय गुणों से परिपूर्ण है। भारत में पाए जाने वाले बेर फल का वानस्पतिक नाम 'जिजिफस मोरिसियाना' है। यह भारत में पाए जाने वाले प्राचीनतम फलों में से एक है, बेर फल का जिक्र रामायण में भी किया गया है। यह फल अनेक प्रकार के औषधीय और पौष्टिक तत्वों जैसे विटामिन, खनिज और शर्करा से युक्त होता है। यह फल भारत के साथ-साथ चीन, यूरोप और रूस के अलावा दुनिया के कई देशों में उगाया जाता है। इस फल का उपयोग खाने के अलावा दवाइयों के निर्माण में भी किया जाता है। बेर का सेवन उचित मात्रा में करने से हमारे शरीर को कई फायदे होते हैं। भारत में बेर का अचार और मुरब्बा भी बनाया जाता है। बेर खाने के अनेकों फायदे होते हैं लेकिन अगर इसका सेवन सही तरीके से नहीं किया गया तो इसके नुकसान भी देखने को मिलते हैं।

बेर के फल में अनेकों पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। बेर में प्रमुख रूप से विटामिन, राइबोफ्लेविन और थायमिन जैसे तत्व पाए जाते हैं और इसके साथ बेर प्रोटीन, पोटेशियम और कैल्शियम समेत कई पोषक तत्वों का भण्डार माना जाता है। यह विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है, आयुर्वेद के मुताबिक बेर के बीजों में कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी होती है। बेर के फल में पाए जाने वाले कुछ प्रमुख पोषक तत्व इस प्रकार हैं। विटामिन सी, ए, और बी कॉम्प्लेक्स। 1. कार्बोहाइड्रेप्रोटी, 2. वसा, 3.आयरन और कॉपर 4. कैल्शियम और फास्फोरस 5. सोडिया 6. जिंक।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...