बुधवार, 15 दिसंबर 2021

पश्चिम के व्यापारी-वैश्य बंधु उपस्थिति निश्चित करें

पश्चिम के व्यापारी-वैश्य बंधु उपस्थिति निश्चित करें

सत्येंद्र पंवार        मेरठ। विराट वैश्य व्यापारी महाकुंभ को लेकर मेरठ रोड स्थित समरकूल होम अप्लायंस कंपनी के ऑफिस पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि समय आ गया है। वैश्य समाज को भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने का, वैश्य समाज ही एक ऐसा समाज है। जो हर कार्य में अग्रणी रहता है। चाहे वह दान देने के लिए स्कूल, कॉलेज, धर्मशाला, प्याऊ एवं समस्त कार्य में अग्रणी रहता है। 

तो क्यों ना अब वैश्य समाज जागरूक होकर अपनी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करवाएं ? उन्होंने कहा 19 दिसंबर को कमला नेहरू नगर ग्राउंड में विराट वैश्य व्यापारी महाकुंभ होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में गाजियाबाद एवं पश्चिम क्षेत्र के समस्त व्यापारी एवं वैश्य बंधु अपनी उपस्थिति देकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे। डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा आज वैश्य समाज विभिन्न घटकों एवं वर्गों में बटा हुआ है। अगर सारे वर्ग और घटक मिल जाए तो भारत में वैश्य समाज 23 फिसदी अपना जनाधार रखता है। जिसकी जितनी भागीदारी उसकी इतनी जिम्मेदारी को देखते हुए आज राजनीतिक पटल पर वैश्य समाज की गिनती ना के बराबर है।

अपने गांवों के लिए रवाना हुआ किसानों का जत्था
अश्वनी उपाध्याय            
गाज़ियाबाद। जनपद निवासियों के लिए बुधवार को एक सुखद खबर लेकर आई है। एक साल से भी अधिक समय से यूपी गेट पर कब्जा जमाए किसानों का आखिरी जत्था भी किसान नेता राकेश टिकैत के साथ, अपने-अपने गांवों के लिए रवाना हो गया है। 
आंदोलन के दौरान किसानों ने बार्डर पर न सिर्फ सड़कों को बल्कि वहाँ की नाले नालियों और बिजली के खंबों को भी भरपूर नुकसान पहुंचाया। यहाँ टेंट लगाने के लिए किसानों द्वारा जगह-जगह सड़कें खोद कर वहाँ कीलें गाड़ दी गईं। तंदूर बनाने के लिए सड़क के किनारे पर ग्रीन बेल्ट को खोद कर वहाँ तंदूर बना दिए गए। फिलहाल गाज़ियाबाद नगर निगम और एनएचएआई द्वारा सड़कों की रिपेयर कर उसे आम आदमी के चलने योग्य बनाया जा रहा है।

2022 में हार का सामना करने के लिए तैयार रहें
बृजेश केसरवानी            
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार ने गांव के विकास को लेकर लगातार गांव के सभी लोगों को गुमराह किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद अपने वादों को पूरा करने में फेल साबित रही पांच सालों में केवल मा. योगी आदित्यनाथ ने योजनाओं का फीता काटा। लगातार कई युवाओं को रोजगार देने के बजाय बेरोजगारी के अंधकार में धकेल दिया है। आज बुधवार को लखनऊ के डिफेन्स एक्सपो मैदान में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्राम उत्कर्ष समारोह सम्मेलन में ग्राम पंचायत सचिवालयों का शुभारंभ कर रहे हैं। 
जिसमें 58189 ग्राम प्रधान, 55765 डाटा आपरेटर,826 सहायक विकास खंड अधिकारी,ग्राम पंचायत अधिकारी 10738 लगभग 125518 लोग सरकारी या विभाग से जुड़े लोगों को बुलाया गया।सरकारी अधिकारियों को कभी बस कंडक्टर कभी पार्किंग इंचार्ज बना दिया था है। गांवो के पंचायत सचिवालयों जिसका जिसका काम अभी आधा-अधूरा है। जिसमें मेज कुर्सी, कम्प्यूटर, इंटरनेट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने पर ही गांव के लोगों को लाभ मिल सकेगा। लेकिन भाजपा सरकार काम भी करती हैं तो अधूरा अब भाजपा सरकार जाने की तैयारी कर लें।
इस बार विधानसभा चुनाव-2022 में हार का सामना करने के लिए तैयार रहें। 
क्योंकि इस बार जनता के मुद्दों कि बात होगी और आम आदमी पार्टी से जुड़ कर मन बना लिया है।

आवंटित तालाबों पर अवैध कब्जा किया: यूपी
भानु प्रताप उपाध्याय        शामली। जनपद में आवंटित मत्स्य पालन हेतु मछुआ समुदाय को आवंटित अधिकांश तालाबों पर मत्स्य माफियाओं ने अवैध रूप से कब्जा कर रखे हैं।
यह समाज सिधे सादे परिवार से ताल्लुक रखते हैं।अशिक्षित कश्यप के लोगों को आवंटित तालाबों को माफियाओं ने डरा धमाकर कब्जा कर रखे हैं। प्रायः यह भी देखा गया है कि मत्स्य माफिया मछुआ समुदाय को आवंटित तालाब में मछली पालन करते हैं तथा लगान कश्यप समाज समाज के लोगों को देना पड़ता है।
जिससे पुलिस प्रशासन, तहसील प्रशासन तथा मत्स्य माफिया की मिली भगत से होती है।
मत्स्य माफिया कजॅ के जाल में फँसाते है ओर धमकी देते हैं ओर गुण्डे एवं माफियाओं का साथ लेते है। गाँव में दबंगाई करते हैं। जब तक इन लोगों को पता चलता है।तब तक मछुआ समुदाय भारी कजॅ मे डूब जाता है।
ओर येन -केन प्रकारेण गरीब मछुआ समुदाय का हक हजम कर जाते है।
कई बार तो मछुआ समुदाय के लोगों को पता ही नहीं चलता कि उनके नाम पर तालाब आवंटित है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मछुआ समुदाय न उठाकर मत्स्य माफिया उठा रहे है। जिससे पुलिस प्रशासन , तहसील प्रशासन व मत्स्य विभाग भी मत्स्य माफियाओ का बडा सहयोग करते आ रहे हैं।
जबकि तालाबों का पट्टा न तो स्थानांतरित किया जा सकता है ओर न ही किराए अथवा ठेके पर दिया जा सकता है।
जबकि यह सब कायॅ बेरोकटोक जारी है। सब कुछ तहसील प्रशासन,व पुलिस प्रशासन और मत्स्य विभाग , की जानकारी मे है तथा सभी इस घोटाले में लिप्त हैं।
आपसे शामली जिला कांग्रेस कमेटी यह माँग करती है कि शामली जनपद में मछुआ समुदाय को आवंटित तालाबों से मत्स्य माफियाओ का कब्जा हटवाकर मछुआ समुदाय की मदद करने की कर्पा करें।
ताकि मछुआ समुदाय को आवंटित तालाबों से रोजी रोटी चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर सके।
ज्ञापन देने वालो मे दीपक सैनी, शामली कांग्रेस जिला 
अध्यक्ष शैखरपाल, प्रदेश महासचिव पिछड़ा प्रवीण तरार, जिला उपाध्यक्ष राजेश कश्यप, जिला महासचिव कांग्रेस अनुज गोतम, शहर अध्यक्ष कांग्रेस
संदीप शर्मा, जिला सचिव 
रामकिशोर पारचा, जिला सचिव अरविंद झझोट, जिला सचिव निन्ना अन्सारी, वरिष्ठ कांग्रेसी हारूण अन्सारी, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष सचिन कश्यप, शिवकुमार कश्यप, नगर अध्यक्ष थानाभवन महाबीर सैनी, सतपाल कश्यप पुरमाफी, रवि कश्यप, प्रमोद कश्यप, जितेन्द्र कश्यप आदि शामिल हुए।

राजनैतिक दलों की बैठक, समस्या से अवगत कराया
विजय कुमार       कौशाम्बी। रोल प्रेक्षक मण्डलायुक्त ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सम्राट उदयन सभागार में बैठक की। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मा. रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर मण्डलायुक्त ने कहा कि समस्याओं को लिखित रूप में उपलब्ध करा दिया जायें। 
उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान अवश्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराना हमारी पूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में यदि कोई कमी पायी जाती है तो उसका शत-प्रतिशत निस्तारण अवश्य किया जायेगा। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभावार प्राप्त फार्म-06, 07 एवं 8 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...