शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021

पैसेंजर फेरी में आग लगने से 36 की मौंत

पैसेंजर फेरी में आग लगने से 36 की मौंत
अखिलेश पांडेय     
ढाका। बांग्लादेश में शुक्रवार को एक पैसेंजर फेरी में आग लगने से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई और करीब 200 अन्य घायल हो गए। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना झलकाठी में सुगंधा नदी पर बरगुना जाने वाले एमवी अभिजन -10 पर हुई।
पुलिस और दमकल कर्मियों के अनुसार तड़के करीब तीन बजे जब फेरी दपडापिया इलाके में पहुंची तो उसमें आग लग गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं।
बीडीन्यूज 24 की रिपोर्ट के अनुसार, झलकाठी के उपायुक्त मोहम्मद जोहोर अली ने कहा कि बरिशल के शेर-ए-बांग्ला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 70 लोगों को भर्ती कराया गया है।
बीडीन्यूज- 24 की रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब तीन घंटे तक लगी आग के बीच कई यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। बरिशल दमकल सेवा के उप निदेशक कमल हुसैन भुइयां ने कहा कि अधिकारियों को संदेह है कि आग नाव के इंजन कक्ष में लगी होगी। दमकल की पांच इकाइयां बचाव अभियान चला रही हैं, लेकिन नदी पर घने कोहरे के कारण प्रयास जटिल हो गया है।

अत्याधुनिक हथियार विकसित कर रहें 'रूस व चीन'
सुनील श्रीवास्तव        मास्को। रूस और चीन की बड़ी साझेदारी सामने आई है। दोनों देश मिलकर अत्याधुनिक हथियार विकसित कर रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुतिन ने कहा, दोनों देश एक उच्च तकनीक वाले हथियार के विकास के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। हमारा सहयोग विमानन के अलावा अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी है। साथ ही साथ दोनों देशों के सशस्त्र बलों में भी सहयोग बढ़ रहा है।
इस बड़ी साझेदारी की जानकारी देते हुए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस 2060 के बाद चीन को ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति करने के लिए भी तैयार है। उन्होंने आगे बताया कि, दोनों देश परमाणु ऊर्जा, उच्च तकनीक सहित सभी क्षेत्रों में मिलकर काम करना जारी रखेंगे। मिलकर काम करने से दोनों देशों के लोगों को फायदा होगा। चीन में होने जा रहे विंटर ओलिंपिक खेलों का अमेरिका समेत कई अन्य देशों द्वारा बहिष्कार करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, कोई भी देश चीन के विकास को रोक नहीं सकता।

इंसान के शरीर में नया अंग खोजा, जबड़े पर रिसर्च 
अखिलेश पांडेय        जेनेवा। इंसान के शरीर में एक नया अंग खोजा गया है। इससे पहले इस अंग की डिटेल स्टडी कभी नहीं की गई थी। यह अंग हमारे निचले जबड़े के आखिरी छोर पर स्थित है। जिसकी मदद से हमारा जबड़ा हिलता है। यह मैसेटर के अंदर मौजूद मांसपेशी की गहरी परत है।
यह निचले जबड़े को चबाते समय ऊपर-नीचे हिलाने में मदद करती है। आधुनिक शरीर रचना विज्ञान की किताबों में लिखा गया है कि मैसेटर मांसपेशियों में दो परत होती है। एक गहरी और दूसरी छद्म। लेकिन कुछ ऐतिहासिक मेडिकल दस्तावेजों में इस बात का जिक्र था कि मैसेटर में मांसपेशियों की एक तीसरी परत भी हो सकती है। लेकिन उसके पोजिशन यानी स्थान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...