गुरुवार, 7 अक्तूबर 2021

गोपाल के भाई को उपचुनाव का टिकट थमा दिया

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते हैं। विधायक गोपाल कांडा के भाई के अच्छे दिन लौट आए हैं। वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखने वाले गोपाल कांडा के भाई को भारतीय जनता पार्टी की ओर से हरियाणा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव का टिकट थमा दिया गया है।
बृहस्पतिवार को शारदीय नवरात्र के पहले ही दिन भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा की तीन और 7 राज्यों की 16 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव के लिए दादरा नगर हवेली पर महेश गावित, मध्य प्रदेश के खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल और हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की ओर से हरियाणा की ऐलनाबाद सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए गोविंद कांडा को अपना प्रत्याशी बनाया है जो विधायक गोपाल कांडा के भाई हैं। गोविंद कांडा पिछले हफ्ते ही भाजपा में शामिल हुए हैं और वह वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देख चुके हैं। हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट का उपचुनाव पिछले साल से जारी किसान आंदोलन के मद्देनजर राज्य में बहुत ही अहम माना जा रहा है क्योंकि हरियाणा उन राज्यों में है यहां के किसानों का आंदोलन को सबसे ज्यादा समर्थन मिल रहा है।
ऐलनाबाद सीट पर वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर पवन बेनीवाल ने चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्होंने भी किसान आंदोलन के समर्थन में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अभी कांग्रेस की ओर से उप चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...