रविवार, 3 अक्तूबर 2021

कांंग्रेस नेता असलम के गांव आवास पर हुईं बैठक

भानु प्रताप उपाध्याय       
शामली। कांंग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व अजय कुमार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आदेश व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक के दिशा-निर्देश पर न्याय पंचायत लिलोन मे कांंग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक सैनी की अध्यक्षता में जिला काँग्रेस की एक बैठक वरिष्ठ कांंग्रेस नेता असलम चौधरी के गाँव लिलोन आवास पर हुई। बैठक में जनपद के शामली ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा अध्यक्षों को मनोनीत करते हुए संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। काँग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया कि काँग्रेस हाईकमान के दिशानिर्देश पर काँग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता जीजान से लगे हुए हैं। जिले में काँग्रेस पार्टी द्वारा सभी न्याय पंचायतों के अध्यक्षों की नियुक्ति त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पूर्व ही कर ली गई थी तथा ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा के अध्यक्ष भी लगभग चिन्हित कर लिये गये हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी मजबूती के साथ प्रदेश में चुनाव लडेगी तथा आदरणीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में काँग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। काँग्रेस जिलाध्यक्ष ने उपस्थित न्याय पंचायत अध्यक्षों से अनुरोध किया कि वे सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा के अध्यक्षों का चयन कर लें ताकि काँग्रेस पार्टी बूथ स्तर पर अध्यक्ष बनाये जा सके। काँग्रेस नेता अशवनी शर्मा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने दम पर चुनाव लडेगी। प्रदेश में किसी भी दल के साथ पार्टी का गठबंधन करने की मंशा शीर्ष नेतृत्व की नही है। देश बीजेपी का विकल्प केवल काँग्रेस ही है। प्रदेश में प्रियंका गांधी जी के नाम पर हर जाति वर्ग के लोग काँग्रेस के साथ जुड रहे हैं। प्रदेश के अंदर सपा बसपा कहीं भी नजर नहीं आती, दोनो ही दल बीजेपी की बी और सी टीम हैं। भाजपा का सीधा मुकाबला काँग्रेस से होगा।
बैठक में काँग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, किसान काँग्रेस के मण्डल अध्यक्ष बृजपाल राणा,  राशिद चोधरी जिला महासचिव राजेश कश्यप जिला महासचिव एस सी जिलाध्यक्ष लोकेश कटारिया, पिछडा वर्ग प्रदेश सचिव शेखर पाल, जबरसिह पाल जिला सचिव  पं मदन शर्मा, अंकित राणा जिला सचिव शामली ब्लॉक अध्यक्ष गयूर चौधरी,  राजेश सैनी जिला सचिव शमशीर खान, कैराना शहर अध्यक्ष सलमान राणा, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस असलम चौधरी, गयुर कुडाना, कांग्रेस न्याय पंचायत अध्यक्ष प्रवेस मलिक, न्याय पंचायत अध्यक्ष प्रताप चोधरी, साजिद अली, रणबीर चोधरी, फकरू सिह, प्रविन्द मलिक, जितेन्द्र कश्यप, युवा कांग्रेसी आदि कांग्रेस जन शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...